खेल डेस्क. पहले नेपियर और फिर हेमिल्टन, या यूं कहें कि पहले साउथ अफ्रीका और अब
न्यूजीलैंड में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। लगातार वनडे मैचों में मिली पराजय ने टीम को नंबर 1 की गद्दी से हटाकर दूसरे पायदान पर फेंक दिया।
फैन्स को उम्मीद थी कि धोनी ब्रिगेड न्यूजीलैंड में साउथ अफ्रीका से बेहतर प्रदर्शन करेगी, लेकिन ऐसा हो ना सका। न्यूजीलैंड की टीम ने एकजुट प्रयास से वर्ल्ड की नंबर 1 टीम को शेर से मेमना बना दिया।
टीम इंडिया के घटिया प्रदर्शन के बाद उसकी खिल्ली सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया उड़ा रहा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के ऑफिशियल
ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की गई है, जिसमें मेमने पर कूद कर कंगारू नंबर 1 पायदान पर चढ़ रहा है। नीचे लिखा है - न्यूजीलैंड को धन्यवाद।
न्यूजीलैंड टूर पर हुए दोनों वनडे मैचों के स्कोरकार्ड पर यदि नजर दौड़ाई जाए, तो कप्तान
महेंद्र सिंह धोनी की तीन बड़ी गलतियां पानी में गिरी काली गेंद की तरह साफ नजर आती हैं। अपने अड़ियल रवैये से धोनी ने टीम की नंबर 1 पोजिशन गंवा दी।
आगे क्लिक कर जानिए, कप्तान धोनी से हुईं कौन सी तीन बड़ी गलतियां...