खेल डेस्क. टीम इंडिया ने यहां शुक्रवार को दूसरे टी-20 मैच में श्रीलंका को 69 रनों से हरा दिया। इसके साथ भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए छह विकेट पर 196 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका 9 विकेट पर 127 रन ही बना सकी। इसके साथ ही धोनी के होमग्राउंड पर नहीं हारने का रिकॉर्ड बरकरार रहा। ये रहे जीत के हीरो...
मैन ऑफ द मैच शिखर धवन : 25 बॉल में 51 रन
रोहित शर्मा : 36 बॉल में 43 रन
एमएस धोनी : 2 स्टंप और एक कैच
आर. अश्विन : 16 रन देकर 3 विकेट
आशीष नेहरा : 3 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट
रांची में भारत का रिकॉर्ड
- 19 जनवरी, 2013 : वनडे में 7 विकेट से इंग्लैंड को हराया।
- 16 नवंबर, 2014 : वनडे में श्रीलंका को 3 विकेट से हराया।
- 12 फरवरी, 2016 : टी-20 में श्रीलंका को 69 रन से हराया।
इंडियन इनिंग का रोमांच
- रोहित (43) और शिखर (51) ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 7 ओवर में जोड़े 75 रन।
- सुरेश रैना ने 19 बॉल में 30 और पांड्या ने 12 बॉल में 27 रन बनाए।
- थिसारा परेरा ने 19th ओवर की आखिरी तीन बॉल्स में हार्दिक पांड्या, सुरेश रैना और युवराज सिंह को आउट कर हैट्रिक पूरी की।
कुछ ऐसी रही श्रीलंका की इनिंग
- मेहमान टीम की शुरुआत काफी खराब रही। उसके 3 विकेट सिर्फ 16 रन पर गिर गए।
- चांडीमल (31), कपुगेदरा (32), सिरिवर्दने (28*) और श्नाका (27) ने अच्छी पारी जरूर खेली, लेकिन श्रीलंका को टारगेट तक नहीं पहुंचा सके।
- उसके 7 बैट्समैन अंडर-10 रहे। हैट्रिक लेने वाले थिसारा (0), सेनानायके (0) और चमीरा (0) का विकेट तो सिर्फ 2 रन के अंदर गिर गया।
- आर. अश्विन ने 3 विकेट लिए जबकि, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा और रवींद्र जडेजा के नाम दो-दो विकेट रहे।
आगे की स्लाइड्स में जानें, कौन-सा प्लेयर क्यों रहा जीत का हीरो...