- सेमीफाइनल में 59 रन की इनिंग के साथ ही उन्होंने अंडर 19 में अपने 1000 रन भी पूरे किए।
- अनमोल ने 72 और सुंदर ने 43 रन बनाए। आखिरी में अरमान जाफर ने भी तेजी से रन बटोरे और 16 बॉल पर 29 रन बनाए।
भारत की इनिंग
- टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई भारतीय टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 267 रन का स्कोर खड़ा किया।
- 27 रन पर दो विकेट गिरने के बाद अनमोलप्रीत सिंह और सरफराज खान ने तीसरे विकेट के लिए 96 रन की पार्टनरशिप की।
- सरफराज खान 6 फोर और एक सिक्स के साथ 59 रन बनाकर आउट हुए।
- अनमोलप्रीत सिंह ने इसके बाद चौथे विकेट के लिए वाशिंगटन सुंदर के साथ भी 70 रन की पार्टनरशिप की।
- श्रीलंका की ओर से फर्नांडो ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए।
श्रीलंका की इनिंग
- 268 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को पहले ओवर की आखिरी बॉल पर ही आवेश खान ने पहला झटका दिया।
- मात्र 13 रन के स्कोर पर उनके दोनों ओपनर पवेलियन लौट चुके थे। कामिन्डु मेंडिस (39) और शम्मु असन (38) ही क्रीज पर कुछ देर टिक सके।
- सेमीफाइनल में श्रीलंका की टीम 42.4 ओवर में ही 170 रन पर ऑलआउट हो गई।
- मयंक डागर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। आवेश खान को दो विकेट मिले।
आगे की स्लाइड्स में फोटोज में देखें मैच का रोमांच...