पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

LIVE: कप्तान कोहली ने जीता किया पहले गेंदबाजी का फैसला, रायुडु का डेब्यू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरारे. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के शानदार 15वें वनडे शतक (115 रन) और पदार्पण मैच में अंबाती रायूडु द्वारा बनाए अर्धशतक (63*) के सहारे भारत ने पहला वनडे मैच छह विकेट से जीत लिया। मेजबान जिम्बाब्वे ने पहले खेलते हुए ७/228 रन बनाए। टीम इंडिया ने ४४.५ ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन साल पहले इसी मैदान पर मिली लगातार दो शर्मनाक हार का बदला ले लिया। २०१० में त्रिकोणीय सीरीज में जिम्बाब्वे ने भारत को क्रमश: छह व सात विकेट से हराया था।
लंदन और वेस्टइंडीज फतह के बाद भारतीय टीम यहां भी बुलंद इरादों के साथ आई है। भारतीय ओपनर रोहित शर्मा 20 और शिखर धवन 17 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन तीसरे विकेट के लिए विराट और रायूडु ने 159 रन की साझेदारी कर जीत को आसान बना दिया।
विराट ने अपना शतक 102 गेंदों में 11 चौकों के सहारे बनाया। विराट का इस साल का यह दूसरा वनडे शतक है। उन्होंने १५ वनडे शतक जमाए हैं, जिनमें से 14 में टीम को जीत मिली है। इससे पहले उन्होंने त्रिकोणीय सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ 102 रन बनाए थे।
42वें ओवर में उत्सेया ने तीन गेंदों में विराट कोहली (115) और सुरेश रैना को पैवेलियन लौटाया। रैना खाता भी नहीं खोल सके। भारत ने जीत के लिए आवश्यक रन 44.5 ओवर में जुटा लिए।
इससे पूर्व टॉस जीतकर भारत ने पहले फील्डिंग करना उचित समझा। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 228 रन बनाए। करीब दो साल बाद अपना पहला वनडे खेल रहे लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने मैच में शानदार वापसी की।
रजा ने बनाए ८२ रन
जिम्बाब्वे के लिए वूसी सिबांडा (३४) और सिकंदर रजा (८२) ने पहले विकेट के लिए ७२ रन जोड़े, लेकिन इसके बाद टीम ने नियमित रूप से विकेट गंवाए। रजा ने ११२ गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से सर्वाधिक ८२ रन बनाए। पुछल्ले बल्लेबाज शिगुंबुरा ने ३४ गेंदों पर छह चौकों व एक छक्के की मदद से ४३ रन की अविजित पारी खेली।
अमित मिश्रा छाए

भारत के अमित मिश्रा ने ४३ रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने सिबांडा, रजा और हेमिल्टन मासाकाद्जा (११) को आउट किया। भारत के विनय कुमार ने ५७ रन देकर एक विकेट, मोहम्मद शमी ने ४५ रन देकर एक विकेट और पहला वनडे खेल रहे तेज गेंदबाज जयदेव उनादकत ने ३९ रन देकर एक विकेट और सुरेश रैना ने दो रन देकर एक विकेट लिया। अन्‍य अहम खबरें

नक्‍सली क्रूरता: धड़ से अलग किया और सड़क पर रख दिया सिर

जेडीयू में बगावत? नीतीश करवा रहे हैं शरद की जासूसी!

मुंबई में लोगों को बाहर नहीं निकलने की हिदायत, देखें बारिश से बेहाल शहर की तस्‍वीरें

...सौ करोड़ नहीं, इस फिल्‍म ने कमाए एक हजार करोड़ रुपये

मेट्रो में सेक्सः अब मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियों पर सेक्स करते कपल का वीडियो हुआ अपलोड

LIVE: अमित मिश्रा ने दिया पहला झटका

जानिए, YAHOO, APPLE जैसी दिग्‍गज कंपनियों के सीईओ की कुछ दिलचस्‍प आदतें

खूबसूरत जांघों का मार्केटिंग फंडा, मोटी कमाई का है ये हिट फार्मूला

बंद कमरे में जम कर सिगरेट पीती और डांस पार्टी करती हैं ईरानी लड़कियां, देखि‍ए

33 रुपये रोज खर्च करते हैं तो आप गरीब नहीं? सरकारी आंकड़े की 5 खामियां

तस्‍वीरों में देखि‍ए डेढ़ अरब कि‍लोमीटर दूर से कैसी दि‍खती है धरती

शिवराज ने नहीं माना मोदी को नेता! पोस्‍टर और भाषण में गुजरात के सीएम नदारद

रेप पीड़ित से पुलिस ने पूछा- मजा नहीं आया, इसलिए कर रही हो शिकायत?

देखिए, विलियम-केट के बेटे की पहली तस्‍वीरें