फाइल फोटो: जन्मदिन पर केक काटते युवराज सिंह, साथ में हैं उनकी मां शबनम कौर और छोटे भाई जोरावर।
खेल डेस्क. भारतीय टीम के होनहार क्रिकेटर युवराज सिंह का जन्म 12 दिसंबर, 1981 को हुआ था। युवराज सिंह भले ही वर्ल्ड कप-2015 के संभावितों में नहीं चुने गए हैं, लेकिन उनके क्रिकेट करियर को खत्म कहना गलत होगा। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में शतक बनाकर अपनी टीम पंजाब को हरियाणा के खिलाफ 120 रनों से जीत दिलाई। यह जीत उनके हीरो होने की बात को दर्शाती है, वह आज भी अपने बल पर मैच का परिणाम पलटने की कूवत रखते हैं।
पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह के बेटे युवराज ने टी-20, वनडे और टेस्ट तीनों ही फार्मेट में खुद को साबित किया है। युवराज सिंह के कई रिकॉर्ड तोड़ने आसान नहीं हैं, टी-20 में छह लगातार सिक्स की बात करें या फिर वनडे वर्ल्ड कप में भारत को जीत दिलाने का क्रेडिट, उनसे कोई छीन नहीं सकता। जन्मदिन के मौके पर
Dainikbhaskar.com आपको युवराज सिंह के बचपन की तस्वीर दिखा रहा है।
आगे क्लिक कर देखें, युवराज सिंह के बचपन से लेकर अब तक की चुनिंदा तस्वीरें