पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Birthday SPL: Yuvraj Singh Latest News In Hindi

B’day: ये हैं क्रिकेटर युवराज के भाई और भाभी, देखें उनका फैमिली एल्बम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो: युवराज सिंह भाई जोरावर और भाभी आकांक्षा के साथ।
खेल डेस्क. सिक्सर किंग के नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह आज, 12 दिसंबर (1981) को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। युवराज सिंह उन क्रिकेटर्स में शामिल हैं, जिन्हें विनिंग प्लेयर माना जाता है। वह किसी भी मैच का परिणाम अपने बल पर पलटने में माहिर हैं। युवराज सिंह दो भाई हैं, उनके छोटे भाई का नाम जोरावर सिंह है। जोरावर फिलहाल 22 साल के हैं और एक्टिंग में करियर बनाने के लिए संघर्षरत हैं।
इसी साल की है शादी
पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह के बेटे युवराज सिंही भले ही ख्याति प्राप्त क्रिकेटर हैं, लेकिन उनके छोटे भाई जोरावर एक मामले में उनसे आगे निकल गए हैं। जी हां, जोरावर ने इसी साल एक मार्च को गर्लफ्रेंड आकांक्षा शर्मा से शादी की। बता दें कि जोरावर का नाम टीवी एक्ट्रेस सुरभी ज्योति से जोड़ा जा रहा था, लेकिन जोरावर ने अचानक हरियाणा के गुड़गांव की आकांक्षा शर्मा से शादी कर सभी को चौंका दिया था। चंडीगढ़ में अयोजित शादी में युवराज सिंह मां शबनम के साथ शामिल हुए थे।
युवराज सिंह से अधिक हैंडसम
जोरावर को क्रिकेटर युवराज सिंह से अधिक हैंडसम माना जाता है। युवराज सिंह की लंबाई जहां 6 फीट 2 इंच है, वहीं जोरावर 6 फीट चार इंच लंबे हैं। यह बात खुद युवराज सिंह भी मानते हैं। युवराज सिंह निजी जीवन में दो लोगों के बेहद करीब हैं, मां शबनम और भाई जोरावर के। इन दोनों से वे अपनी पर्सनल बातें शेयर करते हैं।
पिता याेगराज रह चुके हैं क्रिकेटर
युवराज सिंह को क्रिकेटर बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका उनके पिता योगराज सिंह की है। योगराज सिंह ने युवराज सिंह को बचपन से ही काफी कड़ी ट्रेनिंग दी। बता दें कि योगराज सिंह खुद भारत की ओर से खेल चुके हैं।
आगे क्लिक कर देखें, क्रिकेटर युवराज सिंह का फैमिली एल्बम