पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रांची में होगा पहला टी20 मैच, नेट्स पर धोनी ने की बॉलिंग प्रैक्टिस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. दूसरे टी20 मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने गुरुवार को जेएससीए के स्टेडियम में जबरदस्त प्रैक्टिस की। कप्तान धोनी यहां बैटिंग की बजाय बॉलिंग प्रैक्टिस करते नजर आए। वहीं, मैच से एक दिन पहले टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री ने कहा कि वे वर्ल्ड कप से पहले सभी कॉम्बिनेशन ट्राय करेंगे। रांची में श्रीलंका को हरा चुकी है टीम इंडिया...
- यह पहला मौका होगा जब टीम इंडिया यहां टी20 फॉर्मेट का इंटरनेशनल मैच खेलेगी।
- इससे पहले यहां नवंबर 2014 में खेले गए वनडे में भारत ने श्रीलंका को 3 विकेट से हराया था।
- टीम इंडिया यहां खेले गए तीन वनडे में से दो जीत चुकी है।
कैसी होगी पिच
- रांची की पिच पुणे जैसी तेज नहीं बल्कि स्पिन पिच है, जहां घास बिल्कुल नहीं है और इससे फील्डर्स को कुछ दिक्कत हो सकती है।
- रांची की यह पिच काफी धीमी मानी जाती है और भारतीय खिलाड़ियों के खेलने के तरीके के लिए परफेक्ट है।
ये कहा रवि शास्त्री ने
- टी20 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलना चाहिए, ऐसी हमारी कोशिश है।
- साथ ही मौजूदा सीरीज की स्थिति और ग्राउंड की परिस्थितियों को देखते हुए ही प्लेइंग इलेवन तैयार की जाएगी।
खराब फॉर्म से जूझ रहे धोनी
- पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे कप्तान धोनी ने पुणे की पिच की जमकर आलोचना की थी।
- उम्मीद है कि वे अपने होमग्राउंड पर फॉर्म में वापसी करेंगे और फैन्स को जबरदस्त इनिंग देखने को मिलेगी।
आगे की स्लाइड्स में देखें टीम इंडिया की प्रैक्टिस सेशन की फोटोज...
खबरें और भी हैं...