पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Indian Premier League Rajasthan Royals V Chennai Super Kings

LIVE: द्रविड़ ने जीता टॉस, पहले बैटिंग कर रही चेन्नई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। मैन ऑफ द मैच शेन वॉटसन और स्टुअर्ट बिन्नी की आतिशी पारियों की बदौलत राजस्थान ने चेन्नई को पांच विकेट से हरा प्लेऑफ में स्थान सुरक्षित कर लिया। वॉटसन ने केवल 34 गेंदों पर 70 रन बनाए और स्टुअर्ट बिन्नी के साथ पांचवे विकेट के लिए 93 रनों की आतिशी साझेदारी की। स्टुअर्ट बिन्नी ने एक बार फिर मैच फिनिशर की भूमिका निभाते हुए 23 गेंदों पर नॉट आउट 41 रन बनाए।
जीत के लिए 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत खराब रही। जेसन होल्डर ने चौथे ओवर में रहाने और फॉक्नर को आउट कर राजस्थान को दोहरा झटका दिया। इसके बाद संजू सैमसन भी बिना खाता खोले मोहित शर्मा का शिकार हो गए।
द्रविड़ ने कुछ अच्छे शॉट खेले लेकिन धीमी रन गति को बढ़ाने के फेर में वे 22 रन बनाकर क्रिस मौरिस को विकेट दे बैठे। इस समय राजस्थान 9.2 ओवर में चार विकेट पर 45 रन बनाकर संकट में था और चेन्नई ने दबाव बना लिया था।
इसके बाद शेन वॉटसन ने तूफानी पारी खेलते हुए चेन्नई पर पलटवार किया। वॉटसन को बिन्नी का भी अच्छा साथ मिला। दोनों ने केवल 45 गेंदों पर 93 रन जोड़ चेन्नई के बॉलर्स को पस्त कर दिया। वॉटसन ने छह चौकों और छह छक्कों से सजी 70 रनों की आतिशी पारी खेली।
इससे पहले राजस्थान के कप्तान राहुल द्रविड़ ने टॉस जीतकर चेन्नई को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। माइक हसी और मुरली विजय ने चेन्नई को अच्छी शुरुआत देते हुए 83 रन जोड़े। इस स्कोर पर माइक हसी को स्टुअर्ट बिन्नी ने बोल्ड कर दिया। हसी ने 41 रन बनाए लेकिन इसके बाद राजस्थान ने शानदार वापसी करते हुए लगातार विकेट झटक रनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। मुरली ने 55 और माइक हसी ने 40 रन बनाए। कूपर ने एक ही ओवर में सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी को आउट कर राजस्थान की वापसी करा दी। रैना ने एक और धोनी ने दो रन बनाए।आखिरी ओवर्स में ड्वेन ब्रावो ने भी केवल 11 गेंदों पर 23 रन बनाए। राजस्थान के लिए केविन कूपर ने दो विकेट लिए।