खेल डेस्क. न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो मैच हारने के बाद वन डे की बादशाहत गंवाने वाली भारतीय टीम फिर से नंबर वन बन गई है। हालांकि, इसमें टीम इंडिया की कोई भूमिका नहीं है, बल्कि भारत को नंबर वन की कुर्सी इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हरा कर दी है और वह भी ताज गंवाने के 50 घंटे बाद।
गौरतलब है कि हैमिल्टन में न्यूजीलैंड की टीम से दूसरा वनडे हारने के बाद भारतीय टीम को नंबर वन की कुर्सी गंवानी पड़ी थी, लेकिन इंग्लैंड के हाथों मिली हार के चलते ऑस्ट्रेलिया वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसक गया और आईसीसी रैंकिंग में भारत 7041 प्वाइंट्स साथ पहले नंबर पर आ गया है।
आगे पढ़ें, अंग्रेजों ने कैसे वापस दिलाया टीम इंडिया को ताज