पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Indian Women Cricket Team Clean Sweep In The Series Against Srilanka

आह! भारतीय क्रिकेट टीम, वाह! भारतीय क्रिकेट टीम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विशाखापत्तनम। एक तरफ जहां भारतीय क्रिकेट टीम न्युजीलैंड में अपने दोनों मैच हारकर अपनी नंबर वन की कुर्सी गंवा चुकी है। वहीं, दूसरी तरफ महिला क्रिकेट टीम ने 3 मैचों की सीरीज में श्रीलंका पर क्लीन स्वीप करते हुए सीरीज जीत ली।
एक तरफ टीम इंडिया के कप्तान धोनी अच्छी शुरुआत के बाद निर्णायक क्षणों में आउट हो जा रहे हैं, तो दूसरी तरफ महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज आगे बढ़कर जिम्मेदारियों को निभाकर अपनी टीम को जीत दिला रही हैं।
मिताली राज ने पिछले 5 वनडे मैचों में 2 शतकों के साथ कुल 292 रन बनाए हैं। खास बात यह है कि वे सभी पांच वनडे मैचों 4 बार नाबाद लौटी हैं।
भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पिछले पाच वनडे मैचों में 2 अर्धशतकों के साथ कुल 180 रन बनाए हैं। जबकि इन पांच मैचों में एक बार भी अंत तक नहीं टिक सके।
एक तरफ इशांत शर्मा जैसे लीड बॉलर खूब पिटकर भी विकटों को तरस रहे हैं दूसरी तरफ पूनम यादव किफायती गेंदबाजी के साथ विकेट भी निकाल रही हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़ें मिताली राज ने ठोका नाबाद शतक...