खेल डेस्क। क्रिकेट को अनिश्चतिताओं का खेल यूं ही नहीं कहा जाता है इसके पीछे लॉजिक है कि जब तक आखिरी गेंद न फेंक दी जाए कहा नहीं जा सकता कि ऊंट किस करवट बैठेगा।
रोमांच के चरम पर पहुंचकर भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही सीरीज का तीसरा मैच टाई रहा। मौजूदा सीरीज में भारत न्यूजीलैंड से 0-2 से पीछे है। भारतीय खिलाड़ी हर हाल में तीसरे मैच में जीत दर्ज करना चाहते थे।
ऐसा ही कुछ नजारा शनिवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में देखने को मिला जब भारतीय टीम को अंतिम गेंद पर जीतने के लिए 2 रनों की दरकार थी। लेकिन बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे रवींद्र जडेजा अंतिम गेंद पर केवल एक ही रन बना सके और मैच टाई हो गया।
वनडे क्रिकेट में यह पहला मौका नहीं है जब रोमांच से भरपूर मैच का रिजल्ट कुछ ऐसे निकला हो। अब तक विश्व क्रिकेट में खेले गए कुल मैचों में से 32 मैच टाई रहे हैं।
आगे की स्लाइड में क्लिक कर पढ़ें वनडे क्रिकेट में पहला मैच कब हुआ था टाई...