पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विवाद : जम्मू-कश्मीर के रसूल ने पुणे वॉरियर्स की जर्सी पर लगाया टेप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। आईपीएल में खेल रहे जम्मू-कश्मीर के पहले क्रिकेटर परवेज रसूल ने पुणे वॉरियर्स की अपनी टीम जर्सी पर शराब के ब्रांड का लोगो लगाने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। कोलकाता के खिलाफ पिछले सप्ताह अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे 24 वर्षीय रसूल ने शराब के ब्रांड के लोगो को छिपाने के लिए अपनी जर्सी पर टेप लगा दिया था।
उन्होंने कहा, ‘मैंने लोगो छिपाने के लिए टेप का उपयोग किया और लोगों ने शुरू में हैरानी जतायी कि मैं ऐसा क्यों कर रहा हूं। मैंने कहा कि इसलिए क्योंकि मेरे धर्म में शराब पीना मना है। मैं शराब के ब्रांड का प्रचार नहीं कर सकता। मेरे लिये मेरी आस्था सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। मेरा परिवार इस फैसले से खुश था।’ रसूल 12 मैचों तक डगआउट में बैठे रहे। इसके बाद ही उनका आईपीएल में पदार्पण हुआ था।
उधर, ‘पोलार्ड ब्लास्ट’ से मुंबई आईपीएल में टॉप पर पहुंच गई है। पोलार्ड ने सिर्फ 27 गेंद में आठ छक्कों और दो चौकों की मदद से नाबाद 66 रन की पारी खेली जिससे मुंबई ने 179 रन के लक्ष्य को 19.3 ओवर में तीन विकेट पर 184 रन बनाकर हासिल कर लिया। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा (15 गेंद में नाबाद 20, दो छक्के) के साथ सिर्फ 6.1 ओवर में चौथे विकेट के लिए 85 रन की अटूट साझेदारी की जो निर्णायक साबित हुई। पूरा ब्‍यौरा आगे पढ़ें-

बीते 24 घंटे की अहम खबरें

आईपीएल: पोलार्ड ने किया ब्‍लास्‍ट, जम्मू-कश्मीर के रसूल ने जर्सी पर लगाया टेप

ओशो ने अपनी अंग्रेज अटेंडेट को कर दिया था प्रेग्नेंट!

अमेरिकियों का हाल: किसी ने बोगी में की टॉयलेट तो कोई लेडीज अंडरवियर पहन मेट्रो में हुआ सवार

1 जून से बैंक अकाउंट में जमा होगी गैस सब्सिडी, मोबाइल से होगी महिलाओं की हिफाजत!

सात साल की बच्ची संग बलात्कार, लहूलुहान कर सड़क पर फेंक गए दरिंदे

सोनी का नया स्‍मार्टफोन Xperia ZR लॉन्‍च: पानी के अंदर से भी ले सकेंगे तस्वीरें

अजीमजी सबसे बड़े दानदाता, जानें टाटा-अंबानी जैसे कारोबारी दिग्‍गज कितना देते हैं दान

पवन बंसल के खिलाफ सबूत जुटा रही सीबीआई, जल्द करेगी पूछताछ

सड़क पर भीख मांगते मिले थे अंतरा माली के पिता, हो गया निधन

परिवर्तन रैली: लालू की रैली में इस बार नहीं दिखेंगी महिला डांसर, धूप में झुलसेंगे आम आदमी