पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

IPL 6 : दो फिसड्डी टीमों का मैच आज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुणे। चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स वीरवार को पुणे वॉरियर्स के खिलाफ मैदान पर होगी। टूर्नामेंट में प्लेऑफ तक पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए उसे हर हाल में जीत की पटरी पर लौटना होगा नहीं तो एक और हार उसे दौड़ से पूरी तरह बाहर कर देगी। नाइटराइडर्स ने अभी तक 12 मैच खेले हैं और उनमें केवल चार ही जीते हैं। टीम के पास मात्र आठ अंक हैं और प्लेऑफ की उम्मीदों को पूरी तरह खत्म होने से बचाने के लिए उसे अपने शेष सभी चार मैचों को जीतना होगा।
पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री कहते हैं कि मुझे लगता है कि अब हमें कोलकाता नाइटराइडर्स को लेकर उम्मीदें छोड़ देनी चाहिए। उनके पास अब बहुत थोड़ी उम्मीद बची है, लेकिन उसके लिए उसे अन्य टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर रहना होगा। कोलकाता की रणनीति बेहद सपाट है और उसके बारे में अनुमान लगाना अन्य टीमों के लिए मुश्किल नहीं है। ऐसे में अन्य टीमें सुनील नारायण को सतर्कता से खेलकर बाकी गेंदबाजों पर प्रहार करने की रणनीति बनाती हैं। शुरुआती मैचों में अच्छा खेलने वाले गंभीर भी लय खो बैठे। वे अपनी टीम के बाकी बल्लेबाजों को प्रेरित नहीं कर पा रहे। गंभीर-कैलिस के अलावा टीम के अन्य बल्लेबाज भी अब तक फ्लॉप रहे हैं। यूसुफ पठान भी पूरी तरह असफल रहे हैं। कोलकाता के पास एक मौका ईडन गार्डन की घरेलू पिच पर हो सकता था, लेकिन अब उन्हें अपने बाकी बचे चारों मैच बाहर खेलने हैं। आप इस टीम के प्रदर्शन की जितनी मर्जी समीक्षा कीजिए, लेकिन एक बात तो तय है कि उनके पास पर्याप्त बल्लेबाजी विकल्प नहीं हैं।
पंजाब को आज ‘रॉयल्स चुनौती’
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू जैसी दिग्गज खिलाडिय़ों से सज्जित टीम को हराने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का मुकाबला वीरवार को राजस्थान रॉयल्स से होगा। पीसीए मोहाली में खेले जाने वाले इस मैच में भी एक बार फिर सबकी निगाहें 23 वर्षीय द. अफ्रीका बल्लेबाज डेविड मिलर पर टिकी रहेंगी। मिलर ने बेंगलुरू के खिलाफ 38 गेंदों में शतक बनाकर लोगों को रोमांचित किया था। किंग्स इलेवन के लिए यह मैच जीतने की चुनौती होगी। यदि उसे एलिमिनेशन राउंड में जाना है तो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच जीतना ही होगा। वैसे उसे अब शेष बचे सभी मैच जीतने की चुनौती रहेगी।

9 मई की प्रमुख खबरें

पाकिस्‍तान ने मांगी सनाउल्‍लाह की लाश

बसपा सांसद बोले- वंदेमातरम इस्लाम के खिलाफ, इसलिए संसद में किया बहिष्कार

शादीशुदा होती हैं पॉर्न एक्‍ट्रेस, एक सीन में कमाती हैं 1000 डॉलर

आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, बिस्‍तर से ही भाषण देंगे इमरान खान

बांग्‍लादेश में जारी है मौत का तांडव, अब आग लगने से 8 जिंदा जले

सोनम की असल जिंदगी से मिलती है 'गिप्‍पी' की कहानी, बड़ी मुश्किल से मिली रिया

कुछ ही देर में युद्ध जीत जाएगा चीन, अमेरि‍का को आया पसीना

कर्नाटक: कांग्रेस की जीत के पांच किरदार

मोबाइल की तरह सेव रहेगी मेमरी, दिमाग खराब होने पर भी चिप से बची रहेगी याददाश्‍त

जानिए, सलमान का सोशल वर्क

बहुत बड़ा है खेल इसलिए नेताओं की पहली पसंद है रेल!

फराह के सेक्स वीडियो ने तोड़ दिए सभी रिकॉर्ड

गे सेक्‍स पर विवादों के बीच पहली बार बना समलैंगि‍कों के लि‍ए कंडोम

मौत का आलिंगन: बांहों में एक-दूसरे को जकड़े ही दफन हो गया एक जोड़ा