नई दिल्ली। उन्मुक्त चंद और रिषि धवन जैसे भारत के उदीयमान खिलाड़ियों को इस बार
आईपीएल नीलामी में शामिल किया जा सकता है क्योंकि उन्हें 12 और 13 फरवरी को होने वाली नीलामी के लिये 651 'अनकैप्ड' खिलाड़ियों की सूची में रखा गया है। अनकैप्ड सूची में उन खिलाड़ियों को रखा गया है जिन्होंने कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला हो।
फ्रेंचाइजी टीमों को अनकैप्ड खिलाड़ियों की सूची मिल गयी है और जिन खिलाड़ियों में उनकी रूचि है उनके नाम
आईपीएल अधिकारियों के पास भेजने के लिये उनके पास तीन फरवरी तक का समय है।
इसके बाद नीलामी के लिये अंतिम सूची तैयार की जाएगी। मनीष पांडे, रजत भाटिया, इकबाल अब्दुल्ला और टी सुमन अन्य खिलाड़ी हैं जिन्हें इस लंबी सूची में जगह मिली है। भारत के सभी राज्य संघों और आठ अन्य देशों के नामांकन के आधार पर यह सूची तैयार की गई है।
आगे की स्लाइड में क्लिक कर पढ़ें उन्मुक्त चंद और दूसरे अनकैप्ड खिलाड़ियों का बेस प्राइस....