पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंखेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेयर्स ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आ चुकी है। इस साल 46 भारतीय क्रिकेटरों समेत 233 खिलाड़ी नीलामी में अपनी किस्मत आजमाएंगे।
आईपीएल एक घरेलू टी-20 टूर्नामेंट है, जहां युवा खिलाड़ियों को अपना दम दिखाने का मौका मिलता है। वैसे तो गवर्निंग काउंसिल ने भारतीय खिलाड़ियों की बेस प्राइज उन्हें ज्यादा से ज्यादा कीमत दिलाने के मकसद से रखी है, लेकिन कुछ विदेशी खिलाड़ी भी हैं जिन्हें उनके टैलेंट के दम पर बड़ा आधार मूल्य मिला है।
युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, दिनेश कार्तिक, अमित मिश्रा, यूसुफ पठान और प्रज्ञान ओझा समेत 11 भारतीय क्रिकेटरों के बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए रखे गए हैं। हैरानी की बात यह है कि आयोजकों को भारतीय खिलाड़ियों से ज्यादा मूल्यवान विदेशी खिलाड़ी लगे हैं। 20 विदेशी खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका आधार मूल्य 2 करोड़ रुपए है। ये खिलाड़ी भारतीय धुरंधरों को नीलामी के दौरान कड़ी टक्कर देंगे। यदि ये सभी 20 विदेशी खिलाड़ी नीलाम हुए तो वे अपनी जेब में कम से कम 2 करोड़ रुपए लेकर जाएंगे ही।
कहते हैं - घर की मुर्गी दाल के बराबर होती है। आयोजकों द्वारा निर्धारित आधार मूल्य से यह बात साबित कुछ-कुछ साबित होती दिख रही है। पूरी पिक्चर 12 फरवरी को होने वाली नीलामी में साफ हो जाएगी।
आगे क्लिक कर तस्वीरों में देखिए, किन विदेशी खिलाड़ियों का आधार मूल्य है 2 करोड़ रुपए...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.