पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Jadeja Advice To The Team Mates Play Fearlessly

जड्डू ने पांचवें वनडे मैच के लिए टीम मेट्स को दिया 'जीत का मंत्र'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में मौजूदा सीरीज के पांचवें और अंतिम वनडे मैच से पहले भारत के ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा ने अपने टीम मेट्स को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि साथी खिलाड़ियों को छोटी गलतियों पर अंकुश लगाने के लिए घबराने से बचने की जरूरत है जिसके कारण उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज गंवानी पड़ी।
जडेजा ने अपने टीम मेट्स का बचाव करते हुए कहा कि मैं नहीं समझता कि हमारी गेंदबाजी और बल्लेबाजी नहीं चल रही है यह कोई बड़ी समस्या नहीं है। हमें सीरीज के दौरान हुईं छोटी-छोटी गलतियों का परसेंटेज कम करना होगा।
उन्होंने कहा कि हमें पांचवें मैच में डरने से बचना चाहिए ताकि हम पॉजिटिव रिजल्ट पा सकें।
हमें मैच में अपना सौ फीसदी देना है , इसके अलावा और कुछ सोचने की जरूरत नहीं है। हमे अपनी क्षमताओं के बारे में अच्छी तरह से पता है और जिसे हमने दुनिया भर में साबित भी किया है।
आगे की स्लाइड में क्लिक कर पढ़ें जडेजा ने कहा शर्मिंदगी से बचने के लिए अंतिम वनडे जीतना जरूरी...