पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Kapil Dev Cricketer Honoured At House Of Lords For Lifetime Achievement

इंग्लैंड से नफरत करते थे कपिल देव, अब वहीं की संसद ने किया सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंदन. इंडिया के स्टार क्रिकेटर कपिल देव को ब्रिटेन की संसद हाउस ऑफ लॉर्ड्स में लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार क्रिकेट की उपलब्धि और असमर्थ लोगों गरीबों की भलाई के लिए किए गए काम के लिए दिया गया है।

कपिल देव ने अवार्ड लेते हुए कहा, "मुझे भारतीय होने का गर्व है। आज इंडिया दुनिया के किसी भी देश के साथ व्यापार करने में समर्थ है। पहले मैं इंग्लैंड से नफरत किया करता था, क्योंकि उन्होंने लंबे समय तक मेरे देश पर राज किया, लेकिन मुझे इस बात की खुशी है कि उनके ही कारण हमें क्रिकेट जैसे बेहतरीन खेल में आने का मौका मिला। क्रिकेट का खेल इंग्लैंड की देन है लेकिन वे उसे अच्छे से नहीं खेल पाते, वहीं मैं उनकी भाषा अंग्रेजी अच्छे से नहीं बोल पाता।"

कपिल देव ने 434 विकेट चटकाकर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था जिसे साल 2000 में वेस्ट इंडीज के कर्टनी वॉल्श ने तोड़ा।

कपिल की ही कप्तानी में इंडिया ने 1983 में इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीता था।