मोहाली। बारिश से बाधित मैच में लगभग 4 साल बाद कर्नाटक की टीम फाइनल में पहुंची है। इससे पहले कर्नाटक की टीम 2009-2010 में फाइनल में पहुंची थी। जहां मैसूर के गंगोत्री ग्लेड्स में घरेलू दर्शकों के सामने उसका मुकाबला मुंबई की टीम से हुआ था। कर्नाटक की टीम ने फाइनल मैच में बेहतरीन खेल दिखाया था। लेकिन मुंबई की टीम ने रोमांचक मुकाबले में कर्नाटक को 6 रनों से हराकर का रणजी फाइनल का खिताब अपने नाम कर लिया था।
उस सत्र में कर्नाटक के लिए मनीष पांडेय टूर्नामेंट में हाई स्कोरर रहे थे। मनीष ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट के कुल 9 मैचों में 882 रन बनाए थे।
सेमीफाइनल मैच में बारिश के चलते पांचवे दिन का खेल नहीं हो सका। बढ़त के आधार पर कर्नाटक की टीम फाइनल में पहुंच गई है। जहां उसका मुकाबला बंगाल को हराकर पहुंची महाराष्ट्र की टीम से होगा।
रणजी ट्रॉफी का फाइनल मैच 29 जनवरी से हैदराबाद में खेला जाएगा।
आगे की स्लाइड में क्लिक कर पढ़ें कैसे सेमीफाइनल में बनाई बंगाल पर बढ़त...