आईपीएल-6 में मुंबई इंडियन्स अब प्लेऑफ के लिए अपना टिकट लगभग पक्का कर चुकी है। मैदान पर जब भी मुंबई की टीम होती है सबकी निगाहें टिकी होती हैं कैरन पोलार्ड पर। कभी चौकों-छक्कों की बारिश कर तो कभी नाजुक मौके पर विकेट लेकर और कभी तो केवल अपनी फील्डिंग की दम पर कई मैच जिता चुके पोलार्ड अब सचिन की टीम के सबसे बड़े मैच विनर बन चुके हैं।
मुंबई का यह बिग हिटर कैरन पोलार्ड आज (12मई) को अपना बर्थ डे सेलीब्रेट कर रहा है। पुणे के खिलाफ आसान जीत दर्ज कर मुंबई की टीम भी अपने इस शेरदिल को बेहतरीन बर्थ-डे गिफ्ट दे चुकी है।हालाकि मुंबई ने इस मैच में अपने स्टार प्लेयर को आराम देकर ग्लेन मैक्सवेल को मौका दिया था।
क्रिकेट के मैदान पर हमेशा ही अटैकिंग मूड मे दिखाई देने वाले पोलार्ड वास्तव में बेहद संकोची और शांत स्वभाव के हैं। अपनी लवर जैनी से भी लंबे रिलेशन के बाद पोलार्ड ने 2012 को शादी की थी।
शादी करते समय पोलार्ड की गोद में एक प्यारा सा बच्चा भी था। क्या है इस बच्चे का राज जानिए आगे की तस्वीरों में...