पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

IPL-9 के लिए प्रिटी जिंटा की टीम KXIP के कैप्टन बने डेविड मिलर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर डेविड मिलर को आईपीएल-9 के लिए किंग्स इलेवन पंजाब टीम का कैप्टन बनाया गया है। मंगलवार को टीम मैनेजमेंट ने इसका एलान करते हुए कहा, ‘डेविड मिलर इस फॉर्मेट में दुनिया के सबसे टैलेंटेड और विस्फोटक बैट्समैन में से एक हैं। साथ वे इस टीम से लंबे समय से जुड़े भी हैं।’ कप्तान बनने के बाद क्या कहा मिलर ने...
- किंग्स इलेवन पंजाब टीम को लीड करना मेरे लिए सम्मान की बात है।
- इसके लिए मैं फ्रेंचाइजी, प्रमोटर्स, मैनेजमेंट और टीम मेंबर्स को शुक्रिया कहता हूं, जिन्होंने मुझपर भरोसा दिखाया।
- टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा बैलेंस हैं। मैं अपनी टीम के लिए बेस्ट करने की कोशिश करूंगा।
- गौरतलब है कि डेविड मिलर आईपीएल-4 (2011) से लगातार इस टीम के लिए खेल रहे हैं। आईपीएल-9 के ऑक्शन से पहले उन्हें टीम ने रिटेन रखा था।
- मिलर आईपीएल में 47 मैचों में 1319 रन बना चुके हैं। उनका बेस्ट स्कोर 101* रन है।
वहीं, कोच संजय बांगड़ ने कहा, ‘एक खिलाड़ी के तौर पर मिलर काफी मैच्योर हो गए हैं। कई कठिन परिस्थितियों में उन्होंने अपनी क्रिकेट क्षमता के साथ कूल टैम्प्रामेंट का परिचय भी दिया है।’
खबरें और भी हैं...