(फोटो - बॉलिंग करते करन शर्मा।)
खेल डेस्क. युवा लेग स्पिनर करन शर्मा ने करियर की मजबूत शुरुआत की।
एडिलेड ओवल में हो रहे टेस्ट मुकाबले के पहले दिन उन्होंने डेविड वार्नर का कीमती विकेट चटकाया। वार्नर करियर में दूसरी बार 150 रन बनाने के करीब थे, लेकिन करन ने उनसे मौका छीन लिया। करन इंडिया के महज तीसरे लेग स्पिनर हैं जिसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया है।
इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले अंतिम लेग स्पिनर थे
अमित मिश्रा। मिश्रा ने ऑस्ट्रेलिया के ही साइमन कैटिच को अपने करियर का पहला शिकार बनाया था।
करन ने टी-20 स्टाइल में तेज बल्लेबाजी कर रहे वार्नर को लंबे शॉट का लालच देकर डीप मिडविकेट पर तैनात इशांत शर्मा के हाथों लपकवाया। वार्नर तब 145 रन के स्कोर पर खेल रहे थे और भारतीय टीम के लिए खतरा बन सकते थे। करन ने उन्हें आउट कर टीम को बड़ी सफलता दिलाई।
इंडिया के टॉप लेग स्पिनर्स का पहला शिकार बने ये दिग्गज बल्लेबाज -
अनिल कुंबले - एलन लाम्ब (इंग्लैंड) - 9 अगस्त 1990, मैनचेस्टर
साईंराज बहुतुले - मार्क वा (ऑस्ट्रेलिया) - 18 मार्च 2001, चेन्नई
पीयूष चावला - एंड्रयू फ्लिंटॉफ (इंग्लैंड) - 9 मार्च 2006, मोहाली
अमित मिश्रा - साइमन कैटिच (ऑस्ट्रेलिया) - 17 अक्टूबर 2008, मोहाली
करन शर्मा - डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया) - 9 दिसंबर 2014, एडिलेड
इंडियन स्पिनर्स रहे दबंग
ऐसे तो ऑस्ट्रेलियाई मैदानों पर तेज गेंदबाजों का दबदबा रहता है, लेकिन इंडिया के लिए यहां सर्वाधिक सफलता स्पिनर्स ने ही हासिल की है। अनिल कुंबले, बिशन सिंह बेदी, इरापल्ली प्रसन्ना और भगवत चंद्रशेखर, इन दिग्गज स्पिनर्स ने ऑस्ट्रेलिया में फिरकी का कमाल दिखाया।
आगे क्लिक कर जानिए, ऑस्ट्रेलियाई मैदानों पर किस भारतीय गेंदबाज ने किए सर्वाधिक शिकार...