पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • LIVE : Chennai Super Kings Vs Kolkata Knight Riders At CCL Latest News In Hindi

LIVE CCL: चेन्नई सुपरकिंग्स की सधी शुरुआत, ड्वेन स्मिथ ने संभाली कमान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकेट चटकाने के बाद पीयूष चावला।
हैदराबाद. शुरुआती झटकों के बाद आंद्रे रसेल (58) और टेन डोश्टे (नाबाद 51) की तूफानी अर्धशतकीय पारी की बदौलत कोलकाता नाइटराइडर्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 3 विकेट से हराकर चैम्पियंस लीग टी-20 क्रिकेट में विजयी शुरुआत की। चेन्नई सुपरकिंग्स ने धोनी के ताबड़तोड़ 35 रनों की पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 157 रन बनाए। जवाब में कोलकाता नाइटराइडर्स ने एक ओवर शेष रहते 159 रन बनाकर जीत दर्ज की।
कोलकाता की खराब शुरुआत, 51 पर गिरे 5 विकेट
आईपीएल-7 की विजेता कोलकाता नाइटराइडर्स की शुरुआत बेहद खराब रही। 51 रनों तक पहुंचते-पहुंचते पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। ओपनर बल्लेबाज मनविंदर बिसला (2), कप्तान गौतम गंभीर (6), मनीष पांडे (0), यूसुफ पठान (1) और सूर्यकुमार यादव (19) एक के बाद एक सस्ते में लौटते गए। चेन्नई पूरी तरह केकेआर पर हावी हो चुकी थी।
डोश्टे और रसेल ने बदला मैच
छठे विकेट के रूप में मैदान पर उतरे रेयान टेन डोश्टे (नाबाद 51) और आंद्रे रसेल (58 रन) ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख मोड़ दिया। जहां चेन्नई की जीत सुनिश्चत लग रही थी, वहीं पहले केकेआर मैच में लौटा, फिर एकतरफा जीत दर्ज की। चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए आशीष नेहरा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट चटकाए। मोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिले।
कप्तान धोनी की जोरदार बल्लेबाजी, KKR को 158 रनों का टारगेट
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और ड्वेन ब्रावो के आखिरी पांच ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ चैम्पियंस लीग टी-20 टूर्नामेंट में चार विकेट पर 157 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। धोनी ने मात्र 20 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 35 रन ठोके, जबकि ब्रावो ने 28 गेंदों में दो चौकों और दो छक्को के सहारे 28 रन जड़े। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट की अविजित साझेदारी में 7.3 ओवर में 71 रन ठोक डाले। चेन्नई ने आखिरी पांच ओवर में 49 रन बटोरे।
KKR ने जीता टॉस, लिया गेंदबाजी का फैसला
कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। ड्वेन स्मिथ (20) और ब्रैडन मैक्कुलम (22) ने पहले विकेट के लिए चार ओवर में 37 रन की तेजतर्रार साझेदारी की। स्मिथ ने 13 गेंदों में चार चौके लगाए, जबकि मैक्कुलम ने 19 गेंदों में तीन चौके लगाए। चेन्नई का पहला विकेट 37 के स्कोर पर गिरा जब स्मिथ लेग स्पिनर पीयूष चावला की गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे बैठे। मैक्कुलम को ऑफ स्पिनर युसूफ पठान ने पगबाधा आउट किया।
सुरेश रैना ने बनाए 28 रन
सुरेश रैना ने 24 गेंदों में तीन चौकों के सहारे 28 रन बनाए, लेकिन अबूझ स्पिनर सुनील नारायण ने उन्हें पगबाधा आउट कर चेन्नई को गहरा झटका दे दिया। फॉफ डू प्लेसिस 14 रन बनाने के बाद चावला की गेंद पर स्टंप हो गए। चेन्नई के चार विकेट 84 रन पर झटक कर नाइटराइडर्स हावी नजर आने लगे थे, लेकिन धोनी और ब्रावो ने उसके बाद शानदार साझेदारी की।

धोनी ने लगाए पांच चौके और 4 छक्के
धोनी और ब्रावो के कुल पांच चौकों और चार छक्कों ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दर्शकों को रोमांचित कर दिया। आखिरी गेंद पर धोनी के जबरदस्त छक्के पर तो दर्शक जैसे झूम उठे। नाइटराइडर्स की तरफ से चावला 26 रन पर दो विकेट लेकर सबसे सफल रहे, लेकिन कमाल की गेंदबाजी नारायण ने की। उन्होंने चार ओवर में मात्र नौ रन देकर एक विकेट लिया। पठान को 16 रन पर एक विकेट मिला।
आगे क्लिक कर देखें तस्वीरों में मैच का रोमांच...