हैदराबाद. रॉबिन उथप्पा और मनीष पांडे के बीच तीसरे विकेट के लिए 153 रनों की अविजित साझेदारी और फिर गेंदबाजों के धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत कोलकाता नाइटराइडर्स ने
चैम्पियंस लीग टी-20 टूर्नामेंट में अपने ग्रुप-ए के आखिरी मुकाबले में विजयी अभियान को जारी रखते हुए डॉल्फिंस को 36 रनों से पराजित कर दिया।
शीर्षस्थ टीम
टूर्नामेंट में ग्रुप-ए से पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी और
आईपीएल सात की विजेता केकेआर ने इस तरह से अपने ग्रुप के चारों मैच जीतकर सर्वाधिक 14 अंक के साथ शीर्ष स्थान कायम रखा, जबकि ग्रुप में सभी चारों मैच हार चुकी डॉलफिंस का आखिरी ग्रुप मैच में भी जीतने का सपना पूरा नहीं हो सका। वह पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।
151 रन ही बना सकी डॉल्फिंस
मैच में कोलकाता के कप्तान
गौतम गंभीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था, जिसके बाद केकेआर ने 20 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 187 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इस बड़े लक्ष्य के सामने डॉल्फिंस आठ विकेट के नुकसान पर 151 रन ही बना सकी।
मोर्न ने खेली 34 रनों की पारी
डॉल्फिंस की ओर से कप्तान और ओपनर मोर्न वैन वाइक ने 34 रनों की पारी खेली। इसके बाद खाया जोंडा ने 32 और एनडिले फेहलुकवायो ने 37 रन की र्सवाधिक पारी निभाई। इसके अलावा कैमरन डेलपोर्ट (शून्य) कोडी चेट्टी (1), जोनाथन वैंडियर (1रन), वान वैन जार्सवेल्ड (19) और राबी फ्राइलिंक 11 रन बनाकर आउट हुए। काइल एबोट (5) और प्रेनेलन सुब्राएन (7) रन पर नाबाद रहे।
कोलकाता ने डॉल्फिंस के सामने रखा 188 का लक्ष्य
रॉबिन उथप्पा और मनीष पांडे के बीच तीसरे विकेट के लिए 153 रनों की अविजित साझेदारी की बदौलत कोलकाता नाइटराइडर्स ने चैम्पियंस लीग टी-20 टूर्नाउमेंट में अपने ग्रुप-ए के मुकाबले में डॉल्फिंस के सामने 188 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा। केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, जिसके बाद
आईपीएल सात की विजेता टीम ने 20 ओवरों में केवल दो विकेट के नुकसान पर 187 का दमदार स्कोर खड़ा कर दिया।
उथप्पा की जबरदस्त बल्लेबाजी
ओपनर उथप्पा ने जबरदस्त पारी खेलते हुये 55 गेंदों में 13 चौके लगाकर नाबाद 85 रनों की पारी खेली जबकि चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मनीष पांडे ने भी अर्धशतकीय पारी खेली और 47 गेंदों में पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 76 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 15 ओवरों में 153 रनों की अविजित साझेदारी भी निभाई।
गंभीर और कैलिस सस्ते में लौटे
कप्तान गंभीर 11 गेंदों में दो चौके लगाकर 12 रन बनाए, जबकि जैक कैलिस भी सात गेंदों में एक छक्का लगाकर 6 रन पर पवेलियन लौट गए। हालांकि इन दो विकेटों के अलावा केकेआर ने कोई नुकसान नहीं झेला। डोलपिंस की ओर से क्रेग एलेकजेंडर और राबिन फ्राइलिंक ने एक-एक विकेट लिया।
आगे क्लिक कर देखें, तस्वीरों में मैच का रोमांच