पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • LIVE Ind Vs Aus Adelaide Test Final Day: India Needs 364 Runs To Win

एडिलेड टेस्ट LIVE: टीम इंडिया के सामने 364 रन की चुनौती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एडिलेड. स्पिनर नॉथन लियॉन के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड टेस्ट 48 रन से जीत लिया है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने सेकंड इनिंग में 141 रन की जुझारू पारी खेली, लेकिन वे जीत नहीं दिला सके। कोहली और मुरली विजय ने टीम को जीत की ओर मोड़ दिया था, लेकिन 70वें ओवर में नाथन लियॉन ने विजय को 99 रन पर LBW किया।
विजय का विकेट गिरने के बाद इंडियन पारी बिखरती चली गई। विराट कोहली ने संभालने का प्रयास किया, लेकिन 304 रन के स्कोर पर लियॉन ने उन्हें भी आउट कर इंडिया की जीत की उम्मीदें समाप्त कर दीं।
ऑफ स्पिनर नाथन लियॉन ऑस्ट्रेलिया के लिए हीरो और इंडिया के लिए विलेन साबित हुए। उन्होंने 152 रन के खर्च पर कप्तान विराट कोहली समेत 7 बल्लेबाजों को आउट किया। पहली पारी में भी लियॉन ने पांच विकेट चटकाए थे।
विराट कोहली ने ऐतिहासिक सेंचुरी पूरी कर ली है। वे बतौर कप्तान पहले मैच की दोनों पारियों में सेंचुरी लगाने वाले दुनिया के महज दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। यह कारनामा अब तक सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के ग्रेग चैपल के नाम है। यही नहीं, टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले वे इंडिया के इकलौते कप्तान हैं।
विजय को मिला जीवनदान
59वें ओवर की दूसरी गेंद पर मुरली विजय को जीवनदान मिला। मिचेल जॉनसन की गेंद पर विजय ने शॉर्ट कवर की तरफ शॉट खेला था। गेंद सीधे मार्श की तरफ गई, लेकिन वे धीमी फील्डिंग के कारण चूक गए। उन्होंने बायीं तरफ छलांग भी लगाई, लेकिन तब तक गेंद उनसे छिटककर दूर जा चुकी थी।
कप्तान विराट ने दूसरी पारी में भी पचासा पूरा कर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बतौर कप्तान पहले मैच की दोनों पारियों में 50 प्लस का स्कोर बनाने वाले वे एकमात्र भारतीय कप्तान बन गए हैं।
विजय ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए दूसरी पारी में भी हाफ सेंचुरी पूरी की। साथ ही विराट कोहली ने करियर में 2000 टेस्ट रन का आंकड़ा भी पार कर लिया।
पुजारा फिरकी में फंसे
टीम इंडिया को दूसरा झटका स्पिनर नाथन लियॉन ने दिया है। उन्होंने चेतेश्वर पुजारा को विकेटकीपर हैडिन के हाथों कैच करवाकर चलता किया। पुजारा 21 रन ही बना सके।
दुर्भाग्यशाली रहे धवन
टीम इंडिया को महज 16 रन के योग पर पहला झटका लगा। मिचेल जॉनसन ने ओपनर शिखर धवन को सस्ते में आउट किया। जॉनसन की बाउंसर गेंद धवन के कंधे से लगते हुए विकेटकीपर हैडिन के पास गई। विकेटकीपर इस कैच को लेकर उत्साहित नहीं थे, लेकिन इसके बावजूद अंपायर इयान गोल्ड ने धवन को आउट करार दिया। इंडिया के लिए यह दुर्भाग्यशाली विकेट रहा। धवन कुल 9 रन बनाकर लौटे।
इंडिया को मिली 364 रन की चुनौती
मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें व निर्णायक दिन ने दूसरी पारी 290/5 के स्कोर पर घोषित की और इंडिया के सामने 364 रन की चुनौती पेश की। कप्तान विराट कोहली एंड कंपनी के सामने जीत हासिल करने के लिए 98 ओवरों का समय है।
इससे पहले मैच के चौथे दिन भारतीय टीम की पहली पारी 444 रन पर सिमटी। विराट कोहली ने सर्वाधिक 115 रन बनाए। मेजबान टीम को पहली पारी के स्कोर (517/7, घोषित) के आधार पर 73 रन की बढ़त मिली। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में डेविड वार्नर की सेंचुरी (102 रन) के दम पर अपनी लीड को 363 रन तक पहुंचाया। वार्नर ने फर्स्ट इनिंग में भी 145 रन बनाए थे। तीसरे दिन स्टंप्स तक स्टीवन स्मिथ 52 रन और ब्रैड हैडिन 14 रन बनाकर नाबाद रहे।
एडिलेड टेस्ट का स्कोरकार्ड
ऑस्ट्रेलिया पहली पारी 517/7 (घोषित)
बैटिंग
  • डेविड वार्नर - 145 रन
  • कप्तान माइकल क्लार्क - 128 रन
  • स्टीवन स्मिथ - 162* रन
बॉलिंग
  • मोहम्मद शमी - 2/120
  • वरुण आरोन - 2/136
  • करन शर्मा - 2/143
  • इशांत शर्मा - 1/85
इंडिया पहली पारी 444/10 (73 रन पीछे)
बैटिंग
  • विराट कोहली - 115 रन
  • चेतेश्वर पुजारा - 73 रन
  • अजिंक्य रहाणे - 62 रन
  • मुरली विजय - 53 रन
  • शिखर धवन - 25 रन
  • रोहित शर्मा - 43
बॉलिंग
  • मिचेल जॉनसन - 2/102
  • नाथन लियॉन - 5/138
  • रेयान हैरिस - 1/55
  • पीटर सिडल - 2/88
ऑस्ट्रेलिया (दूसरी पारी) 290/5 (घोषित)
बैटिंग
डेविड वार्नर - 102 रन
स्टीवन स्मिथ 52*
मिचेल मार्श - 40 रन
बॉलिंग
करन शर्मा - 2/95
मोहम्मद शमी - 1/42
वरुण आरोन - 1/43
रोहित शर्मा - 1/35
इंडिया दूसरी पारी (टारगेट 364 रन) 315/10
बैटिंग
  • कप्तान विराट कोहली - 141 रन
  • मुरली विजय - 99 रन
  • चेतेश्वर पुजारा - 21 रन
बॉलिंग
नाथन लियॉन - 7/152
मिचेल जॉनसन - 2/45
रेयान हैरिस - 1/49
रिजल्ट - ऑस्ट्रेलिया 48 रन से जीता।
आगे क्लिक कर देखिए, एडिलेड टेस्ट के फाइनल डे की लाइव तस्वीरें