हेमिल्टन. सेडॉन पार्क में हुए चौथे वनडे मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड ने इंडिया को 7 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने पांच मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। यह टीम इंडिया की वनडे में लगातार दूसरी सीरीज पराजय है।
मैक्कुलम ने 48.1वें ओवर में छक्का जड़कर टार्गेट पूरा किया। वे चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 49 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरे छोर पर रॉस टेलर 112 के स्कोर पर नॉटआउट रहे।
धोनी ब्रिगेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। कप्तान धोनी ने टीम में दो बड़े बदलाव किए, लेकिन इसके बावजूद वे मैच का नतीजा नहीं बदल सके। ओपनर रोहित शर्मा के अतिरिक्त शेष टॉप ऑर्डर फेल हुआ। कप्तान धोनी और रविंद्र जडेजा की नाबाद हाफ सेंचुरी के दम पर इंडिया ने पांच विकेट पर 278 रन का स्कोर खड़ा किया। (
पढ़ें मैच का विश्लेषण)
जवाब में न्यूजीलैंड ने 48.1 ओवरों में महज तीन विकेट के नुकसान पर टार्गेट को हासिल कर लिया। केन विलियमसन ने 60 और रॉस टेलर ने 112* रनों की पारियां खेलीं। इंडिया के लिए मोहम्मद शमी और वरुण आरोन ने एक-एक विकेट चटकाया।
वनडे की बादशाहत छिनी
इस सीरीज में पराजय के साथ ही धोनी ब्रिगेड ने आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में पहला स्थान गंवा दिया है। इंग्लैंड को पराजित करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम अब नंबर 1 पर आ गई है।
पांच सालों में सबसे बड़ी जीत
घरेलू मैदानों पर खेलते हुए पिछले पांच सालों में यह कीवी टीम की सबसे बड़ी वनडे जीत है। इससे पहले उसने घरेलू सीरीज में सिर्फ बांग्लादेश और जिम्बाब्वे को मात दी थी। ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ उसे सीरीज गंवानी पड़ी थी।
टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नौ साल बाद पराजित हुई है। इससे पहले अगस्त 2005में जिम्बाब्वे, न्यूजीलैंड और इंडिया के बीच हुई वीडियोकॉन ट्राइएंगुलर सीरीज में मेजबान कीवी टीम ने बाजी मारी थी।
विलियमसन का लगातार चौथा पचासा
केन विलियमसन ने शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए चौथे वनडे में भी हाफ सेंचुरी लगाई। 7.2वें ओवर में जेसी राइडर के 19 रन के निजी स्कोर पर आउट होने के बाद वे क्रीज पर आए थे। उन्होंने रॉस टेलर के साथ मोर्चा संभालते हुए तीसरे विकेट के लिए 130 रन जोड़े।
विलियमसन ने 82 गेंदों में 2 चौके व 2 छक्के लगाते हुए 60 रन बनाए। 34.2वें ओवर में एक अतिरिक्त रन लेने के प्रयास में वे रविंद्र जडेजा के सटीक थ्रो पर रन आउट हुए।
टेलर का तूफान
रॉस टेलर एक बार फिर टीम इंडिया पर भारी पड़े। मौजूदा वनडे सीरीज में अपना पहला शतक लगाते हुए उन्होंने 112 रन बनाए। यह उनके वनडे करियर का 9वां सैकड़ा रहा।
रोचक फैक्ट : इंडिया के लिए वनडे डेब्यू करने वाले बिन्नी 200वें खिलाड़ी हैं। उनके पिता रॉजर बिन्नी इंडिया के लिए खेलने वाले 30वें खिलाड़ी थे।
वरुण आरोन ने इंडिया को पहली सफलता दिलाते हुए जेसी राइडर को क्लीन बोल्ड किया। वे 19 रन की आतिशी पारी खेलकर आउट हुए। आउट होने से पहले उन्होंने गुप्टिल के साथ पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े। उनके बाद दूसरे ओपनर मार्टिन गुप्टिल मोहम्मद शमी का शिकार बने। गुप्टिल 6 चौकों व 1 छक्के की मदद से 35 रन बनाकर LBW आउट हुए।
राइडर बैकफुट पर जोर डालते हुए एक्सट्रा कवर की तरफ शॉट खेलना चाह रहे थे, लेकिन वे गेंद को मिस कर गए। बॉल उनके बैट और पैड के बीच से निकलते हुए लेग स्टंप उखाड़ ले गई।
इंडिया ने दी 279 रन की चुनौती
टीम इंडिया ने मेजबान के सामना 279 रन की चुनौती रखी। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा के नॉटआउट पचासों के दम पर मेहमान टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाए। जडेजा 62 और कप्तान धोनी 79 रन बनाकर नाबाद रहे।
QUICK FACT: कप्तान धोनी के पास इस मैच में 8000 वनडे रन पूरे करने का मौका था। वे महज 1 रन से चूक गए। नाबाद 79 रन बनाकर वे 7999 पर पहुंचे हैं।
आगे क्लिक कर पढ़िए, भारतीय पारी का बॉल टू बॉल अपडेट...