पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

U-19 WC IND v WI: इंडियन बैट्समैन फ्लॉप, 50 रन पर आधी टीम पवेलियन लौटी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ढाका. वेस्ट इंडीज ने भारत को 5 विकेट से हराकर पहली बार अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। भारतीय टीम 45.1 ओवर में 145 रन पर ही सिमट गई। जवाब में वेस्ट इंडीज ने 50वें ओवर की तीसरी बॉल पर विजयी रन बनाकर जीत दर्ज की। टीम इंडिया के बैट्समैन पूरी तरह फ्लॉप रहे। उसके लिए सरफराज खान सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। वेस्ट इंडीज की ओर से जॉन और जोसफ ने तीन-तीन विकेट लिए।फाइनल में फ्लॉप इंडियन बैटिंग...
- वेस्ट इंडीज के खिलाफ फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की बैटिंग बिखर गई।
- दोनों ओपनर रिषभ पंत और ईशान किशन टीम स्कोर में मात्र 5 रन जोड़ सके। पंत ने 1 और कप्तान ईशान ने 4 रन बनाए।
- सेमीफाइनल में मैन ऑफ द मैच रहे अनमोलप्रीत सिंह इस मैच में सिर्फ 3 रन बना सके और दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए।
- 27 रन पर तीन विकेट खोने के बाद वाशिंगटन सुंदर और सरफराज खान कुछ देर क्रीज पर टिके।
- 14.5 ओवर में मात्र 41 रन बनाने वाली भारतीय टीम को चौथा झटका इसी स्कोर पर सुंदर (7 रन) के रूप में लगा।
- अरमान जाफर के आउट होते ही 17.2 ओवर में 50 रन के स्कोर पर ही आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी।
- दूसरे छोर पर सरफराज खान ने बेहतरीन 51 रन बनाए।
- आखिरी ओवर्स में राहुल बाथम ने जरूर कुछ संघर्ष किया और 21 रन बनाए।
भारत का स्कोर बोर्ड
प्लेयररनबॉल46
रिषभ पंतस्टम्प इमलाच बो. जोसफ1300
ईशान किशनLBW बो. जोसफ41000
अनमोलप्रीत सिंहकै. इमलाच बो. जोसफ3800
वाशिंगटन सुंदरकै. जोसफ बो. जॉन74110
सरफराज खानLBW बो. जॉन518951
अरमान जाफरकै. पॉल बो. स्प्रिंगर5710
महिपाल लोमररकै. इमलाच बो. होल्डर194320
मयंक डागरकै. कार्टी बो. जॉन82010
राहुल बाथमकै. इमलाच बो. पॉल213230
आवेश खानकै. जॉन बो. पॉल1700
खलील अहमदनॉट आउट21200
ऐसी रही वेस्ट इंडीज की इनिंग
- 145 रन के छोटे टारगेट का पीछा करने उतरी वेस्ट इंडीज टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही।
- आवेश खान ने पॉप (3) को अहमद के हाथों कैच आउट कराकर पहला झटका दिया।
- इसके बाद इमलाच 15 रन बनाकर आउट हुए। यहां तक भारतीय टीम जीत के ट्रैक पर दिख रही थी, लेकिन हेटमेयर ने 23 रन बनाकर वेस्ट इंडीज की वापसी करा दी।
- स्प्रिंगर (3) और गुली (3) जब जल्दी आउट हुए तो एक बार फिर भारतीय टीम वापसी करती नजर आई, लेकिन कार्टी (52) और पॉल (40*) ने 20.3 ओवर में 69 रन की पार्टनरशिप करते हुए वेस्ट इंडीज को पहली बार वर्ल्ड चैम्पियन बना दिया।
- 52 रन की मैच विनिंग इनिंग के लिए कार्टी को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।
वेस्ट इंडीज का स्कोर बोर्ड
बैट्समैनरनबॉल46
गिडरॉन पॉपकै. अहमद बो. आवेश खान31300
तेविन इमलाचकै. लॉमरॉर बो. अहमद152020
सिमरॉन हेटमेरकै. अरमान जाफर बो. डागर235310
केसी कार्टीनॉट आउट5212520
स्प्रिंगरकै. अरमान जाफर बो. डागर3900
गुलीकै. & बो. डागर3900
कीमो पॉलनॉट आउट406811
आगे की स्लाइड्स में फोटोज में देखें मैच का रोमांच...