चेन्नई ने अपने होम ग्राउंड पर दिल्ली को 33 रन से हराकर दोबारा प्वाइंट्स टेबिल में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही उसका प्लेऑफ में प्रवेश भी निश्चित हो गया। कप्तान एमएस धोनी ने 58 रनों की शानदार पारी खेल जीत में मुख्य भूमिका निभाई। इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।
चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में चार विकेट पर 168 रन का मजबूत टोटल बनाया और फिर दिल्ली को 135 के स्कोर पर ही रोक दिया। दिल्ली के कप्तान डेविड वार्नर ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए लेकिन उन्हें दूसरे एंड से कोई भी बल्लेबाज सपोर्ट नहीं कर सका।
चेन्नई के लिए वापसी कर रहे एल्बी मोर्कल ने तीन और ड्वेन ब्रावो, मोहित शर्मा और आर अश्विन ने दो-दो विकेट लिए। दिल्ली के बिग-गन वीरेंद्र सहवाग ने फिर निराश किया और खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट आए।
इससे पहले चेन्नई ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी पारी (35गेंद पर 58 रन) की बदौलत 168 रनों का अच्छा स्कोर बनाया। धोनी के अलावा मुरली विजय और माइक हसी ने भी 31 व 26 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं। दिल्ली के लिए उमेश यादव ने दो विकेट लिए।
चेन्नई ने क्रिस मौरिस की जगह एल्बी मोर्कल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया, वहीं दिल्ली में जोहान बोथा और वान्डर मर्व की वापसी हुई ।
चेन्नई के बल्लेबाजों ने किस तरह तोड़ा दिल्ली का दिल, जानिए आगे की तस्वीरों में...