पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • LIVE Indian Premier League, Kings XI Punjab V Sunrisers Hyderabad

LIVE: पंजाब ने जीता टॉस, पहले बैटिंग कर रही हैदराबाद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहाली। पार्थिव पटेल और थिसारा परेरा की शानदार पारियों के बाद डैरेन सैमी की कातिलाना गेंदबाजी की बदौलत हैदराबाद ने पंजाब को 30 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही हैदराबाद ने प्ले ऑफ की ओर कदम बढ़ा लिया वहीं पंजाब का आईपीएल में सफर खत्म हो गया।
हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पार्थिव पटेल के 61 और थिसारा परेरा के तेजतर्रार 32 रनों की बदौलत 20 ओवर्स में 150 रन बनाए और फिर पंजाब को 120 रनों पर रोक दिया। डैरन सैमी ने चार विकेट लिए। पार्थिव को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
जीत के लिए 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत ही खराब रही। पहले ही ओवर में डेल स्टेन ने मनदीप सिंह को कैमरून व्हाइट के हाथों कैच कराते हुए पंजाब को पहला झटका दे दिया। इसके बाद सैमी ने आठवे ओवर में लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेते हुए पंजाब को मुश्किल में डाल दिया। सैमी ने पहले शान मार्श को परेरा के हाथों कैच कराया और फिर अगली ही गेंद पर गिलक्रिस्ट को बोल्ड कर दिया।
तीन विकेट खो चुकी पंजाब की उम्मीदें अब मैजिकल मिलर पर टिकी हुई थीं लेकिन सैमी ने दसवे ओवर में मिलर को भी कैमरून व्हाइट के हाथों कैच करा पंजाब की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पॉमर्शबैक (33) और आर सतीश (25) ने कुछ संघर्ष किया लेकिन ये नाकाफी साबित हुआ।
इससे पहले पंजाब के कप्तान गिलक्रिस्ट ने टॉस जीता और हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। हैदराबाद को पहला झटका देते हुए हरमीत सिंह ने शिखर धवन को कॉट एंड बोल्ड कर दिया। धवन केवल 15 रन ही बना पाए। पारी के छठवे ओवर में संदीप शर्मा ने हनुमा विहारी को डेविड मिलर के हाथों कैच करा हैदराबाद को दूसरा झटका दिया।
संदीप शर्मा ने 8 वे ओवर में लगातार दो गेंदो पर कैमरून व्हाइट और बिप्लव सामंत्रे को पवेलियन भेज हैदराबाद के खेमे में तहलका मचा दिया। हैदराबाद का एक समय स्कोर पांच विकेट पर 52 रन हो गया था लेकिन इसके बाद पार्थिव पटेल और थिसारा परेरा ने शानदार पारियां खेल हैदराबाद को 150 के स्कोर तक पहुंचा दिया।

पार्थिव ने 61और परेरा ने केवल 19 गेंदों पर 32 रन बनाए। पंजाब के लिए पहला मैच खेल रहे संदीप शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए।