पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • LIVE: Indian Premier League, Kolkata Knight Riders V Royal Challengers Bangalore

LIVE: गंभीर ने जीता टॉस, बैटिंग कर रही बेंगलुरु

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। मैन ऑफ द मैच जैक कैलिस के दोहरे प्रदर्शन (41 रन और 2 विकेट) की बदौलत एमएसधोनी के शहर में पहली बार हुए आईपीएल मैच में कोलकाता ने बेंगलुरु को पांच विकेट से हरा दिया। कोलकाता ने पहले बेंगलुरु को 115 रनों पर रोकने में कामयाबी हासिल की और फिर विजयी लक्ष्य आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर पा लिया। कोलकाता के लिए जैक कैलिस ने शानदार पारी खेलते हुए 41 रन बनाए आखिरी ओवर्स में टेन डॉसकेटे ने भी 11 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
इस जीत के साथ ही कोलकाता ने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है वहीं बेंगलुरु को झटका लगा है।
विजयी लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में रवि रामपॉल ने मनविंदर बिस्ला को आउट कर कोलकाता की शुरुआत बिगाढ़ दी। बिस्ला खाता भी नहीं खोल पाए। पारी के छठवे ओवर में विनय कुमार ने गौतम गंभीर को स्लिप में क्रिस गेल के हाथों कैच करा कोलकाता को दूसरा झटका दे दिया। गंभीर ने 14 रन बनाए।
इसके बाद अनुभवी जैक कैलिस ने पहले यूसुफ पठान (18) और फिर मनोज तिवारी (24) के साथ छोटी लेकिन उपयोगी साझेदारियां कर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। हालाकि 17 और 18 वे ओवर में बेंगलुरु ने कैलिस और मनोज तिवारी का आउट कर बाजी पलटने की कोशिश की लेकिन डॉसकेटे ने महत्वपूर्ण 11 रन बना टीम को जीत दिला दी।
इससे पहले कोलकाता ने टॉस जीतकर बेंगलुरु को बैटिंग के लिए बुलाया। बेंगलुरु की टीम सुनील नरेन की अगुआई में कोलकाता के बेहतरीन गेंदबाजी का सामना नहीं कर सकी।
क्रिस गेल और पुजारा पर कोलकाता के बालर्स ने शुरुआत से ही दबाव बना लिया। सेनानायके ने पांचवे ओवर में पुजारा को बालाजी के हाथों कैच कराते हुए बेंगलुरु को पहला झटका दिया। पुजारा केवल पांच रन ही बना पाए। इसके बाद जैक कैलिस ने 9 वे ओवर में बेंगलुरु के कप्तान और पिछले मैच में 99 रनों की धमाकेदार पारी खेलने वाले विराट कोहली को बोल्ड कर दिया। विराट ने 14 गेंदों पर 17 रन बनाए।
क्रिस गेल भी इन झटकों के बाद दबाव में आ गए और उनका विस्फोटक अंदाज कहीं गायब सा दिखाई दिया। 14 वे ओवर में सेनानायके ने कोलकाता को बड़ी सफलता दिलाते हुए क्रिस गेल को स्टम्प आउट करा दिया। गेल 36 गेंदों पर 33 रन ही बना पाए।
इसके बाद बेंगलुरु की उम्मीदें डिविलियर्स पर टिकी थीं लेकिन 16 वे ओवर में बालाजी की गेंद पर डिविलियर्स को रिवर्स स्वीप खेलना मंहगा पड़ गया। गेंद बल्ले का एज लेती हुई विकेटकीपर बिस्ला के दस्तानों में समा गई। आखिरी ओवर्स में सुनील नरेन और बालाजी ने पुछल्ले बल्लेबाजों को एक के बाद एक चलता कर बेंगुलुरु को 115 रनों के स्कोर पर ही रोक दिया। नरेन ने चार और कैलिस व बालाजी ने दो-दो विकेट लिए।
टीमें इस प्रकार हैं-
कोलकाता
मनविंदर बिस्ला, गौतम गंभीर, जैक कैलिस, यूसुफ पठान, टेन डॉसकेटे , मनोज तिवारी, देबब्रत दास, रजत भाटिया, सचित्र सेनानायके, सुनील नरेन और लक्ष्मीपति बालाजी।
बेंगलुरु
चेतेश्वर पुजारा, क्रिस गेल, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, मोएसिस हैनरिक्स, सौरभ तिवारी, रवि रामपॉल, अभिमन्यू मिथुन, विनय कुमार, मुरली कार्तिक और जयदेव उनादकट।