पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Live Indian Premier League, Pune Warriors V Mumbai Indians

LIVE: मुंबई को दूसरा झटका, स्मिथ के बाद सचिन भी लौटे पवेलियन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुणे। सुब्रत राय स्टेडियम में मुंबई ने पुणे को पांच विकेट से हराकर प्वाइंट्स टेबिल में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। मुंबई ने अपने बॉलर्स के दमदार प्रदर्शन से पुणे को पहले 112 के मामूली स्कोर पर रोक लिया और फिर 18.5 में विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। हालाकि छोटे स्कोर को हासिल करने में भी मुंबई ने अपने पांच विकेट खो दिए। रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 37 रन बनाए। अंबाती रायडू ने भी 26 रनों की उपयोगी पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही। मुंबई को पहली ही गेंद पर झटका देते हुए अशोक डिंडा ने ड्वेन स्मिथ को बोल्ड कर दिया। इसके बाद सचिन ने कुछ अच्छे शॉट खेले लेकिन 15 के निजी स्कोर पर अजंथा मैंडिस ने उन्हें मनीष पांडे के हाथों कैच करा दिया। दिनेश कार्तिक भी नहीं चले और 39 के टोटल पर मुंबई ने तीसरा विकेट खो दिया।
इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और अंबाती रायडू ने चौथे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। मुंबई ने अपने बिग हिटर कैरन पोलार्ड को आराम देते हुए ग्लेन मैक्सवेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। मैक्सवेल एक चौके और एक छक्के की मदद से सात गेंदों पर दस रन बनाकर नॉट आउट रहे।
इससे पहले पुणे निर्धारित 20 ओवर्स में आठ विकेट पर केवल 112 रन ही बना सकी। युवराज सिंह ने 33 और मनीष पांडे ने 29 रनों की पारियां खेलीं।
मुंबई के लिए मिचेल जॉनसन ने एक बार फिर कातिलाना गेंदबाजी करते हुए चार ओवर्स में केवल आठ रन देकर दो विकेट लिए। भज्जी और मंलिंगा ने भी दो-दो विकेट लिए।