पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • LIVE Indian Premier League, Sunrisers Hyderabad V Chennai Super Kings

LIVE: रैना और हसी की धमाकेदार पारियां, हैदराबाद को 224 रनों का लक्ष्य

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुरेश रैना और माइक हसी की धमाकेदार पारियों के बाद बॉलर्स के दमदार प्रदर्शन के चलते चेन्नई ने मुंबई से मिली शर्मनाक हार को भुलाते हुए हैदराबाद पर 77 रनों से शानदार जीत दर्ज कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के खिलाफ केवल 79 रनों पर ऑल आउट होने वाली चेन्नई ने धमाका करते हुए इस आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर 223 बनाया और फिर हैदराबाद को 146 रनों पर रोक दिया।
चेन्नई के लिए सुरेश रैना आईपीएल में अपना दूसरा शतक केवल एक रन से चूक गए और 99 रन पर नॉट आउट रहे। हसी ने भी 67 रन बनाकर दोबारा ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया। रैना को उनकी धमाकेदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
224 रनों के पहाड़ से टोटल का पीछा करते हुए हैदराबाद ने शिखर धवन का विकेट जल्द ही खो दिया। पार्थिव पटेल (44) ने कुछ अच्छे शॉट खेले लेकिन ये जरूरत के हिसाब से नाकाफी थे। एक समय हैदराबाद के छह विकेट केवल 99 रन पर ही गिर गए थे। ऐसे में करन शर्मा ने 39 रनों की पारी खेल हार के अंतर को कम कर दिया।
इससे पहले हैदराबाद के कप्तान कुमार संगकारा ने टॉस जीता और अपनी बॉलिंग स्ट्रैंथ पर भरोसा करते हुए चेन्नई को पहले बैटिंग के लिए बुलाया लेकिन चेन्नई के बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया। चेन्नई को माइक हसी और मुरली विजय ने 5.2 ओवर्स में 45 रन जोड़ अच्छी शुरुआत दी। इस स्कोर पर मुरली 29 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद हसी और रैना ने दूसरे विकेट के लिए 12 ओवर्स में 123 रनों की धमाकेदार साझेदारी कर हैदराबाद के गेंदबाजों को पस्त कर दिया।