पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Live Ipl Sunrisers Hyderabad Vs Mumbai Indians

LIVE: पहले बैटिंग कर रही हैदराबाद, मुंबई में पोलार्ड की वापसी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई। मैन ऑफ द मैच कैरन पोलार्ड की तूफानी पारी (27 गेंद पर 66 रन) की बदौलत मुंबई ने हैदराबाद को महत्वपूर्ण मुकाबले में सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर आ गया और उसकी प्लेऑफ की दावेदारी लगभग पक्की हो गई। पोलार्ड न अपनी पारी में दो चौके और आठ गगनचुंबी छक्के जड़े।
मुंबई को आखिरी चार ओवर में मैच जीतने के लिए 66 रनों का मुश्किल चुनौती थी लेकिन इसके बाद दो ओवर में पोलार्ड ने रोहित शर्मा के साथ 50 रन जोड़ कर मैच को एकतरफा बना दिया। आखिरी ओवर में जीत के लिए जरूरी 7 रन भी पोलार्ड ने दो छक्के लगाकर बनाए।
जीत के लिए जरूरी 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्मिथ और सचिन ने सधी शुरुआत दी। इशांत शर्मा ने चौथे ओवर में ड्वेन स्मिथ को बोल्ड कर मुंबई को पहला झटका दिया। स्मिथ ने 21 रन बनाए। सचिन 12 वे ओवर में हाथ में दर्द के कारण रिटायर हो गए। इस समय तक सचिन 31 गेंदों पर 38 रन बना चुके थे। सचिन के रिटायर होने के तुरंत बाद दिनेश कार्तिक भी 30 रन बनाकर आउट हो गए।
अंबाती रायुडू भी असफल रहे और केवल दो रन ही बना सके। इस समय तक हैदराबाद मैच पर पकड़ बना चुका था लेकिन कैरन पोलार्ड और रोहित शर्मा ने चौथे विकेट के लिए 37 गेदों पर 85 रन जोड़ टीम को जीत दिला दी।
इसके पहले टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने उतरी हैदराबाद को पार्थिव पटेल और शिखर धवन ने आतिशी शुरुआत दी। पटेल ने पहले ही ओवर में मिचेल जॉनसन को निशाना बनाते हुए चार चौके जड़े। दोनों ने 3.5 ओवर में 38 रन जोड़े। इस स्कोर पर पटेल 26 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद शिखर धवन ने हनुमा विहारी के साथ दूसरे विकेट के लिए 73 रनों की शानदार साझेदारी कर टीम को मजूबूत स्थिति में ला दिया। धवन 41 गेंदों पर 59 रन बनाकर आउट हुए।
धवन के आउट होने के बाद कैमरन व्हाइट ने हनुमा के साथ तेजी से रन जोड़े। हनुमा ने 41 रन बनाए और व्हाइट केवल 23 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 43 रन बनाकर नॉट आउट रहे। मुंबई के लिए लसिथ मलिंगा ने दो विकेट लिए।
मुंबई की टीम में बिग हिटर कीरॉन पोलार्ड को ग्लेन मैक्सवेल की जगह वापस लिया गया वहीं अबु नाचिम के स्थान पर धवल कुलकर्णी की वापसी हुई।