(लाहौर लायंस के खिलाड़ियों को बधाई देते डॉल्फिंस के रॉबर्ट फ्राइलिंक्स।)
बेंगलुरु. ऐतिहासिक चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रहे
चैम्पियंस लीग टी-20 मुकाबले में लाहौर लायंस ने डॉल्फिंस को 16 रन से पराजित किया। 165 रन का पीछा करने उतरी डॉल्फिन्स ने 9 विकेट के नुकसान पर बनाए 148 रन। रॉबर्ट फ्राइलिंक्स 63 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
डॉल्फिन्स के लिए फ्राइलिंक्स के अलावा कोई बल्लेबाज असरदार नहीं रहा। 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर सके। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डॉल्फिंस को जीत से दूर रखा। मोहम्मद हफीज, मुस्तफा इकबाल और साद नसीम ने 2-2 बल्लेबाजों को आउट किया। अदनान रसूल और वहाब रियाज को एक-एक विकेट मिला।
बेकार गई फ्राइलिंक्स की मेहनत
साउथ अफ्रीकी टीम के लिए रॉबर्ट फ्राइलिंक्स सबसे सफल खिलाड़ी रहे। उन्होंने पहले गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए 3 विकेट चटकाए। उसके बाद बल्लेबाजी से अपनी टीम को जिताने के प्रयास में 4 चौकों व 6 छक्कों की मदद से कुल 27 गेंदों में 63 रन बनाकर नाबाद रहे। अफसोस उनका यह ऑलराउंड प्रदर्शन डॉल्फिंस को जीत नहीं दिला सका।
अकमल रहे लायंस के हीरो
लाहौर लायंस ने 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। उमर अकमल 5 चौकों व 5 छक्कों से सजी 73 रन की पारी खेलकर नाबाद रहे। साद नसीम ने भी 43 रन का योगदान दिया। आसिफ रजा 19 रन बनाकर नॉटआउट रहे।
डॉल्फिन्स के लिए रॉबर्ट फ्राइलिंक ने 22 रन के खर्च पर तीन विकेट चटकाए। काइल एबॉट और कैमरन डेलपोर्ट को 1-1 विकेट मिला।
कप्तान फेल
पाकिस्तानी टीम को 8वें ओवर में करारा झटका लगा है। कप्तान हफीज कुल 8 रन बनाकर कैमरन डेलपोर्ट की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। डेलपोर्ट ने उन्हें धीमी गेंद के फेर में फंसाकर क्लीन बोल्ड किया।
गिरे तीन विकेट
पाकिस्तानी टीम का पहला विकेट कुल 12 रन के योग पर गिरा। फ्राइलिंक ने ओपनर अहमद शहजाद को महाराज के हाथों मिड-ऑफ पर लपकवाकर चलता किया। वे कुल 6 रन ही बना सके। अभी स्कोर में कुल 10 रन ही जुड़े थे कि दूसरे ओपनर भी फ्राइलिंक का शिकार बन बैठे। प्रोटीज पेसर फ्राइलिंक ने उन्हें धीमी गति की गेंद पर कैच आउट करवाया। नासिर कुल 10 रन बना सके।
लाहौर लायंस की पारी संभालने क्रीज पर आए आघा सलमान कुल तीन ही गेंद खेल पाए थे कि काइल एबॉट ने उन्हें छठे ओवर में क्लीन बोल्ड कर दिया। वे कुल एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
टॉस
पाकिस्तानी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। लाहौर का मुकाबला डॉल्फिन्स से है।
आगे क्लिक कर देखिए, मैच की ताजा तस्वीरें