बारिश के खलल डालने के बाद पवेलियन लौटते क्लार्क और स्टीवन स्मिथ।
एडिलेड. अनफिट कप्तान माइकल क्लार्क की चौंकाने वाली एंट्री के बाद उनकी बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ के साथ सातवें विकेट के लिए 163 रनों की साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के वर्षा बाधित दूसरे दिन बुधवार को 120 ओवर में 517 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। मैच के पहले दिन रिटायर्ड हर्ट हुए आस्ट्रेलियाई कप्तान क्लार्क ने मैदान पर वापसी की और कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपने टेस्ट करियर का 28वां शतक ठोक दिया।
पस्त भारतीय गेंदबाजों की दूसरे दिन भी पिटाई जारी रखते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने दिन का खेल समाप्त होने तक 120 ओवरों में सात विकेट पर 517 रन बनाए। क्लार्क के अलावा पांचवें नंबर के बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ ने भी टेस्ट करियर का पांचवां शतक पूरा किया। स्मिथ (162) और मिचेल जानसन (शून्य) पर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट अब भी शेष है। मेजबान टीम तीसरे दिन सुबह तक अपनी पारी घोषित कर सकती है।
करन शर्मा ने क्लार्क को किया आउट
मैच के पहले दिन मेजबान कप्तान क्लार्क 60 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट लौटे थे। टीम की स्थिति बिगड़ती देख उन्होंने दोबारा बैटिंग के लिए उतरने का फैसला किया। इसके बाद स्टीवन स्मिथ के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 163 रन जोड़े। जिसमें क्लार्क के 68 और स्मिथ के 90 रन शामिल हैं। क्लार्क को करन शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के 517 रनों के स्कोर पर आउट किया। उनका कैच गली में चेतेश्वर पुजारा ने पकड़ा।
बॉर्डर और स्मिथ को छोड़ा पीछे
क्लार्क ने करियर की 28वीं सेंचुरी बनाई। उन्होंने सर्वाधिक टेस्ट सेंचुरी के मामले में पूर्व ऑस्ट्रेलिया दिग्गज एलन बॉर्डर और साउथ अफ्रीकी स्टार ग्रीम स्मिथ के रिकॉर्ड को पीछे कर दिया। बॉर्डर और स्मिथ के खाते में 27 सेंचुरी दर्ज हैं।
इससे पहले स्मिथ ने बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए सेंचुरी पूरी की। बारिश रुकने के बाद शुरू हुए दूसरे सत्र में पहली ही गेंद पर दो रन दौड़ स्मिथ ने 100 रन पूरे किए। बारिश के खलल के बाद जैसे ही मैच शुरू हुआ क्लार्क ने 128 गेंदों में 15 चौके की मदद से शतक पूरा किया।
ये भी पढ़िए-
डेविड वार्नर ने तेज सेंचुरी (145 रन) लगाकर मेजबान को पहले दो सत्रों में हावी रखा, लेकिन टी-टाइम के बाद मेहमान गेंदबाजों ने वापसी कर ली। मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और वरुण आरोन ने मिलकर आखिरी सत्र में 4 विकेट झटके।
आगे क्लिक कर देखिए, दूसरे दिन की लाइव तस्वीरेें