पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • LIVE Score India Vs Australia Adelaide Test Day 4 Updates In Hindi

एडिले़ड टेस्ट LIVE: ऑस्ट्रेलिया के स्कोर की बराबरी होगा इंडिया का लक्ष्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंचुरी के दौरान पुल शॉट खेलते डेविड वार्नर।
एडिलेड. यहां एडिलेड ओवल मैदान पर हो रहे टेस्ट मुकाबले के चौथे दिन डेविड वार्नर ने सेंचुरी लगाकर मेजबान टीम के नाम कर दिया। दूसरी पारी में भी शतकवीर वार्नर के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 363 रन की मजबूत लीड ले ली। पहली पारी में उसे 73 रन की बढ़त मिली। स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 5 विकेट गंवाते हुए 290 रन बनाए। स्टीवन स्मिथ 52 और ब्रैड हैडिन 14 रन बनाकर नाबाद रहे।
ट्विन सेंचुरी के बाद वार्नर आउट
ओपनर वार्नर ने लगातार दूसरी सेंचुरी पूरी कर ली। ट्विन सेंचुरी लगाने का कारनामा उन्होंने अपने करियर में दूसरी बार किया है। इससे पहले 1 मार्च, 2014 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन में हुए टेस्ट में उन्होंने 135 व 145 रन की पारियां खेली थीं। करन शर्मा ने उन्हें 102 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया।
सेंचुरी पूरी होने के कुछ ही देर बाद वे टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से उलझ पड़े। वार्नर के पार्टनर स्टीवन स्मिथ कोहली से कुछ कह रहे थे, जिस पर विराट भड़क उठे। तभी वार्नर ने बीच में विराट कोहली को पीछे रहने के लिए कहना शुरू कर दिया। विराट का पारा और चढ़ा और उन्होंने वार्नर से कड़े शब्दों में कहा कि वे अपनी सीमाएं न लांघें।
ये भी पढ़िए -
मार्श का ब्लास्ट
मार्श ने क्रीज पर आते ही ताबड़तोड़ बैटिंग करनी शुरू कर दी। उन्होंने करन शर्मा के ओवर में तीन छक्के और एक चौका लगाया। उन्होंने कुल 25 गेंदों में 40 रन बनाए। रोहित शर्मा ने उन्हें मुरली विजय के हाथों लपकवाकर पवेलियन की राह दिखाई।
क्लार्क हुए फेल
वरुण आरोन ने वार्नर का विवाद भुलाते हुए बेहतरीन वापसी की। उन्होंने कप्तान माइकल क्लार्क का कीमती विकेट चटकाया। पहली पारी में सेंचुरी लगाने वाले क्लार्क कुल 7 रन ही बना सके और विकेटकीपर साहा के शानदार कैच की बदौलत आउट हुए।
शमी ने दिया दूसरा झटका
इंडिया के लिए दूसरा विकेट मोहम्मद शमी ने झटका। उन्होंने शेन वाटसन को क्लीन बोल्ड कर चलता किया। वाटसन 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आउट होने से पहले उन्होंने वार्नर संग दूसरे विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी निभाई।
वार्नर और धवन उलझे
अब तक शांत दिखे मैच में पहली बार गहमागहमी देखने को मिली। वरुण आरोन ने ओपनर डेविड वार्नर को क्लीन बोल्ड किया। युवा आरोन इस विकेट पर उत्साहित थे और उन्होंने चिल्लाकर जश्न मनाया। अंपायरों ने नोबॉल चेक की और गेंद गलत निकली। वार्नर बाउंड्री तक पहुंच गए थे, लेकिन नोबॉल होने के बाद अंपायर ने उन्हें बैटिंग के लिए वापस बुला लिया। वार्नर ने लौटते समय आरोन को चुप रहने के लिए कहा। इस बात पर भारतीय फील्डर शिखर धवन गुस्सा गए और वार्नर से उलझ पड़े। अंपायरों ने मुश्किल से दोनों को अलग किया।
करन ने दिया पहला झटका
इंडिया को पहली सफलता स्पिनर करन शर्मा ने दिलाई है। उन्होंने ओपनर क्रिस रॉजर्स को रोहित शर्मा के हाथों कैच करवाकर चलता किया। रॉजर्स ने 21 रन बनाए।
कप्तान विराट कोहली ने लंच के बाद शुरू हुए सत्र में दोनों छोर से स्पिन अटैक लगाया, जिसका फायदा उन्हें रॉजर्स के विकेट के रूप में मिला।
इंडिया 444 पर ऑल आउट
टीम इंडिया की पहली पारी 444 रन पर सिमटी। कप्तान विराट कोहली ने सर्वाधिक 115 रन का योगदान दिया। चेतेश्वर पुजारा ने 73, अजिंक्य रहाणे ने 62 और मुरली विजय ने 53 रन बनाए। इंडिया मेजबान ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से 73 रन पीछे रह गई।

ओवरनाइट 33 रन पर नॉट आउट रहे रोहित शर्मा कुछ खास नहीं कर सके। महज 10 ओवर के खेल के बाद रोहित नाथन लियॉन की फिरकी में फंसकर विकेट गंवा बैठे। वे अपने तीसरे दिन के स्कोर में कुल 10 रन ही जोड़ सके। लियॉन ने लूप में फंसाकर उन्हें अपनी ही गेंद पर कैच किया। रोहित ने 5 चौकों की मदद से 43 रन बनाए।

टीम का स्कोर 400 के पार पहुंचा ही था कि पीटर सिडल ने क्रीज पर आए नए बल्लेबाज करन शर्मा को क्लीन बोल्ड कर दिया। वे कुल चार रन ही बना सके।

रोहित के बाद विकेटकीपर रिद्धिमान साहा पर जिम्मेदारी थी। उन्होंने सॉलिड टेक्नीक का परिचय देते हुए 25 रन की संक्षिप्त पारी खेली। साहा ने अपनी पारी में 68 गेंदों का सामना किया और दो चौके लगाए। उन्हें 114वें ओवर में लियॉन ने चलता किया।

उसी ओवर में लियॉन ने इशांत शर्मा का भी विकेट लिया और पारी में 5 विकेट पूरे किए।

इंग्लैंड में पार्टनरशिप का रिकॉर्ड बनाने वाले मोहम्मद शमी ने 3 चौकों व 1 छक्के से सजी 34 रन की पारी खेली। वे अंतिम विकेट के रूप में पीटर सिडल की गेंद पर आउट हुए। वरुण आरोन 3 रन बनाकर नाबाद रहे।
एडिलेड टेस्ट का स्कोरकार्ड
ऑस्ट्रेलिया पहली पारी 517/7 (घोषित)
बैटिंग
  • डेविड वार्नर - 145 रन
  • कप्तान माइकल क्लार्क - 128 रन
  • स्टीवन स्मिथ - 162* रन
बॉलिंग
  • मोहम्मद शमी - 2/120
  • वरुण आरोन - 2/136
  • करन शर्मा - 2/143
  • इशांत शर्मा - 1/85
इंडिया पहली पारी 444/10 (73 रन पीछे)
बैटिंग
  • विराट कोहली - 115 रन
  • चेतेश्वर पुजारा - 73 रन
  • अजिंक्य रहाणे - 62 रन
  • मुरली विजय - 53 रन
  • शिखर धवन - 25 रन
  • रोहित शर्मा - 43
बॉलिंग
  • मिचेल जॉनसन - 2/102
  • नाथन लियॉन - 5/138
  • रेयान हैरिस - 1/55
  • पीटर सिडल - 2/88
ऑस्ट्रेलिया (दूसरी पारी) 290/5 (चौथे दिन स्टंप्स तक)
बैटिंग
डेविड वार्नर - 102 रन
स्टीवन स्मिथ 52*
मिचेल मार्श - 40 रन
बॉलिंग
करन शर्मा - 2/95
मोहम्मद शमी - 1/42
वरुण आरोन - 1/43
रोहित शर्मा - 1/35
आगे क्लिक कर देखिए एडिलेड टेस्ट के चौथे दिन की तस्वीरें...