पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

2nd T20: होम ग्राउंड पर चलेगा धोनी का बैट? श्रीलंका के इन प्लेयर्स को रोक पाएंगे?

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. टीम इंडिया ने रांची में श्रीलंका को 69 रन से हराकर 3 मैचों की टी-20 सीरीज में जबरदस्त वापसी की। अब सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। 14 फरवरी को विशाखापट्टनम में जीतने वाली टीम के नाम सीरीज होगी। मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट पर 196 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 127 रन ही बना सकी। आर. अश्विन ने 3 विकेट लिए जबकि, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा और रवींद्र जडेजा के नाम दो-दो विकेट रहे। परेरा की हैट्रिक, टीम इंडिया ने बनाए 196 रन...
- इससे पहले टीम इंडिया ने शिखर धवन (51) की टी-20 करियर की पहली फिफ्टी और रोहित शर्मा (48) की इनिंग बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए।
- महेंद्र सिंह धोनी (9) और रवींद्र जडेजा (1) नॉट आउट लौटे।
- थिसारा परेरा ने 19th ओवर की आखिरी तीन बॉल्स में हार्दिक पांड्या, सुरेश रैना और युवराज सिंह को आउट कर हैट्रिक पूरी की।
रोहित-शिखर ने पहले विकेट के लिए जोड़े 75 रन
- टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने जबरदस्त शुरुआत की।
- रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए 7 ओवर में 75 रन की पार्टनरशिप की।
- बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहे शिखर धवन (51) को चमीरा ने आउट किया।
- बड़ी हिट लगाने की कोशिश में धवन, विकेटकीपर चांडीमल को कैच दे बैठे।
- धवन ने 25 बॉल की अपनी इनिंग में 7 चौके और दो छक्के लगाए।
- उनके आउट होने के बाद रोहित शर्मा (48) ने आक्रामक बैटिंग जारी रखी।
- 11 ओवर में टीम इंडिया ने 100 रन पूरे किए। हाफ सेंचुरी बनाने से पहले रोहित को भी चमीरा के हाथों कॉट एंड बोल्ड हुए।
- उन्होंने 36 बॉल में दो चौके और एक छक्का लगाया। रहाणे 25 रन बनाकर आउट हुए।
टीम इंडिया का स्कोर बोर्ड
बैट्समैनरनबॉल46
रोहित शर्माकै. & बो. चमीरा433621
शिखर धवनकै. चांडीमल बो. चमीरा512572
रहाणेकै. दिलशान बो. सेनानायके252130
सुरेश रैनाकै. चमीरा बो. थिसारा परेरा301950
हार्दिक पांड्याकै. गुनातिलका बो. थिसारा परेरा271212
एमएस धोनीनॉट आउट9510
युवराज सिंहकै. सेनानायके बो. परेरा0100
रवींद्र जडेजानॉट आउट1100
श्रीलंका की इनिंग
- मेहमान टीम की शुरुआत काफी खराब रही। उसके 3 विकेट सिर्फ 16 रन पर गिर गए।
- गुनातिलका (2) और प्रसन्ना (1) को नेहरा ने सस्ते में आउट किया, जबकि दिलशान को अश्विन ने पवेलियन की राह दिखाई।
- चांडीमल (31), कपुगेदरा (32), सिरिवर्दने (28*) और श्नाका (27) ने अच्छी पारी जरूर खेली, लेकिन श्रीलंका को टारगेट तक नहीं पहुंचा सके।
- उसके 7 बैट्समैन अंडर-10 रहे। हैट्रिक लेने वाले थिसारा (0), सेनानायके (0) और चमीरा (0) का विकेट तो सिर्फ 2 रन के अंदर गिर गया।
श्रीलंका का स्कोर बोर्ड...
बैट्समैनरनबॉल46
एमडी. गुनातिलकाकै. धोनी बो. नेहरा2700
तिलकरत्ने दिलशानस्टंप धोनी बो. अश्विन0100
प्रसन्नाकै. युवराज सिंह बो. नेहरा1400
दिनेश चांडीमलस्टंप धोनी बो. जडेजा313020
कपुगेदराकै. पांड्या बो. जडेजा322731
सिरिवर्दनानॉट आउट282011
दासुन श्नाकाकै. रैना बो. अश्विन271803
थिसारा परेराकै. रहाणे बो. अश्विन0100
सेनानायकेLBW बो. बुमराह0200
चमीराबो. बुमराह0300
रजिथानॉट आउट3700
आगे की स्लाइड्स में देखें, फोटोज में मैच का रोमांच...
खबरें और भी हैं...