पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Master Blaster Sachin Happy After Arjun Tendulkar Scores Ton

बेटे अर्जुन की बेजोड़ पारी पर गदगद हुए सचिन, फेसबुक पर किया बखान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो: बेटे अर्जुन के साथ सचिन तेंडुलकर
मुंबई. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर इस समय काफी खुश हैं। हों भी क्यों नहीं, सचिन के बेटे ने उनके ही नक्शे कदम पर चलते हुए एक टूर्नामेंट में 42 गेंदों में 118 रन ठोक डाले। अर्जुन तेंडुलकर द्वारा खेली गई इसा शतकीय पारी से गदगद उनके पिता सचिन तेंडुलकर ने अर्जुन की तस्वीर अपने फेसबुक वॉल पर इस पारी के कैप्शन के साथ पोस्ट की है।
ये लिखा सोशल साइट पर
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने लिखा, "अर्जुन तेंडुलकर इन एक्शन ड्यूरिंग हिज नॉक ऑफ 118 ऑफ 142 बॉल्स एट स्मैश। (अपनी 42 गेंदों पर 118 रनों की पारी के दौरान एक्शन में अर्जुन तेंडुलकर)।" मुंबई में स्मैश मास्टर ब्लास्टर टूर्नामेंट में अर्जुन ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल टीम की तरफ से खेलते हुए एक मैच में सिर्फ 42 गेंदों पर 118 रनों की धमाकेदार पारी खेली।
सचिन हैं ब्रांड अंबेसडर
दरअसल, सचिन तेंडुलकर गेमिंग सेंटर स्मैश के ब्रांड अंबेसडर हैं। यहां पर कई तरह के वर्चुअल गेम्स खेले जाते हैं। स्मैश मास्टर ब्लास्टर टूर्नामेंट नाम के इस टूर्नामेंट में पूरे मुंबई से 102 स्कूलों ने हिस्सा लिया। खास बात यह है कि टूर्नामेंट में अवॉर्ड देने का जिम्मा सचिन का ही था।
आगे क्लिक कर देखें, युवराज सिंह और भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी तक दे चुके हैं अर्जुन को कोचिंग