खेल डेस्क. श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 की सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया 5 विकेट से हार गई। इंडियन प्लेयर्स ने जिस तरह परफॉर्म किया, उसे देखकर यह नहीं लगा कि यह वही टीम है, जिसने ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर हाल ही में 3-0 से हराया है। बैटिंग में लापरवाही की, कम एक्सपीरियंस वाली श्रीलंका टीम को हलके में लिया, क्या रहे हार के बाकी कारण...
- ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया की जीत का बड़ा कारण टॉप ऑर्डर की शानदार बैटिंग थी, लेकिन इस मैच में यह देखने को नहीं मिला।
- ओपनर्स रोहित शर्मा और शिखर धवन चल नहीं सके। इनिंग की दूसरी बॉल पर ही रोहित एक कैजुअल शॉट खेलकर जीरो पर आउट हो गए। धवन भी 9 रन ही बना सके।
- विराट की जगह खेल रहे अजिंक्य रहाणे सिर्फ 4 रन ही बना सके। वे जिस बॉल पर आउट हुए, उसे समझ ही नहीं पाए। टाइमिंग गलत हुई ओर पहले ही बैट मोड़ दिया।
- रैना (20), युवराज (10) और धोनी (2) ने भी एक जैसी ही गलती की।
मैच में क्या हुआ?
- टीम इंडिया ने पहले बैटिंग की। वह पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। 18.5 ओवर में 101 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
- अश्विन ने 31 और रैना ने 20 रन बनाए।
- 102 रन के टारगेट को श्रीलंका ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
- चांडीमल ने 35 और कपुगेदरा ने 25 रन बनाए।
- नेहरा और अश्विन ने दो-दो विकेट लिए। पर वे श्रीलंकाई बैट्समैन को नहीं रोक पाए।
क्या रहे हार के बाकी कारण
1. श्रीलंका के नए खिलाड़ियों को कमजोर समझना पड़ा महंगा
2. कैच छोड़कर गंवाए मौके
3. पिच की नमी समझ नहीं सके
4. टॉस का था अहम रोल
आगे की स्लाइड्स में इन कारणों को डिटेल में जानें...
धोनी ने हार के बाद क्या कहा...
- टीम इंडिया के कप्तान एमएस धोनी ने हार का जिम्मेदार पिच को ठहराया। उन्होंने कहा, "पिच बैटिंग को सपोर्ट नहीं कर रही थी।"
- साथ ही उन्होंने बैट्समैन पर भी निशाना साधा। धोनी ने कहा, "बैट्समैन ने भी अपनी जिम्मेदारी नहीं समझी और अच्छे शॉट नहीं लगा पाए।"
- उन्होंने कहा कि पुणे की कंडीशन इंग्लैंड जैसी थी। हवा भी चल रही थी, जिससे बैटिंग करने में काफी परेशानी आई।
रैंकिंग बचाने के लिए भारत को क्या करना होगा...
- टॉप रैंकिंग बचाने के लिए टीम इंडिया को अब हर हाल में दोनों मैच जीतने होंगे।
- अगर एक मैच में भी हार गए तो रैंकिंग टॉप से 7 हो जाएगी।
- भारत अगर सीरीज 0-3 से हार जाता है तो श्रीलंका टॉप पर पहुंच जाएगा।
आगे की स्लाइड्स में देखें इन्फोग्राफिक्स...