पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

IPL में धूम मचा रहे इनके पतिदेव, खेलों का इतना ज्ञान कि शर्मसार हो जाएं खिलाड़ी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईपीएल में इस बार राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया है। चेन्नई जैसी दमदार टीम की जबर्दस्त धुलाई कर राहुल द्रविड़ के लड़ाके अब प्लेऑफ तक का सफर तय कर चुके हैं।
राजस्थान को यहां इस मुकाम तक पहुंचाने में इस बार एक ऑलराउंडर की खास भूमिका है। जी हां टीम के लिए मैच फिनिशर की भूमिका निभा रहे स्टुअर्ट बिन्नी धमाकेदार बल्लेबाजी के साथ नाजुक मौकों पर टीम के लिए विकेट भी ले रहे हैं।
चेन्नई के खिलाफ जीत में बिन्नी की खास भूमिका रही। बिन्नी ने पहले हसी का महत्वपूर्ण विकेट लिया और फिर शेन वॉटसन के साथ मैच विनिंग साझेदारी की।
स्टुअर्ट बिन्नी का पूरा परिवार खेल को समर्पित है। पापा रोजर बिन्नी जहां कपिलदेव की वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य हैं तो वहीं पत्नी मशहूर स्पोर्ट्स एंकर।
कौन हैं बिन्नी की स्पोर्ट्स एंकर वाइफ और किस तरह उन्होंने अपने स्पोर्ट्स नॉलेज से कमाया है नाम, जानिए आगे की तस्वीरों में...