पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mitchell Johnson May Be The Captain Of Australian Cricket Team

वनडे में ऑस्ट्रेलिया के पहले गेंदबाज कप्तान बन सकते हैं मिशेल जॉनसन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेलबर्न। एशेज सीरीज के हीरो रहे मिशेल जॉनसन इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ में हो रहे चौथे वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान बन सकते हैं। शुक्रवार को होने वाले मैच में कप्तान बेली के अनफिट होने की संभावनाओं के चलते 22वें कप्तान के रूप में उनके हाथ में टीम की कमान दी जा सकती है।
कप्तान क्लार्क, उपकप्तान ब्रैड हाडिन और उनसे पहले उप कप्तान रहे शेनवॉटसन को को पहले ही विश्राम दिया गया है। चयनकर्ताओं ने इसी सप्ताह मिशेल जॉनसन को ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम के लिए उपकप्तान बनाया था।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बेली हिप में चोट के चलते तीसरा वनडे नहीं खेले थे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट के मुताबिक कहा गया कि उनकी इंजरी को लेकर बोर्ड कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है।
आगे की स्लाइड में क्लिक कर पढ़ें अभी तक ऑस्ट्रेलियन टीम का कोई भी तेज गेंदबाज कैप्टन नहीं बना...