पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mumbai Indians Knocked Out Of Champions League T20 News In Hindi

मुंबई इंडियंस चैम्पियंस लीग टी-20 से बाहर, पाकिस्तानी लायंस ने किया क्वालिफाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(13 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हुए मुंबई के ओपनर लेंडल सिमंस।)
रायपुर. चैम्पियंस लीग टी-20 से मुंबई इंडियंस का पत्ता साफ हो गया है। न्यूजीलैंड की टीम नॉर्दर्न नाइट्स ने कीरॉन पोलार्ड की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से पराजित किया। मुंबई की पराजय ने पाकिस्तानी टीम लाहौर लायंस को टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर दिया है।

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी लचर नजर आए। टिम साउथी और अनुभवी गेंदबाज स्कॉट स्टाइरिस के आगे माइक हसी, अंबाती रायुडू और कीरॉन पोलार्ड जैसे आईपीएल दिग्गजों ने आसानी से घुटने टेक दिए। पोलार्ड ने पारी संभालने के प्रयास में 31 रन की तेज पारी जरूर खेली, लेकिन वे टीम को सुरक्षित स्कोर तक नहीं पहुंचा सके।
मुंबई इंडियंस द्वारा दिए 133 रन के टारगेट को कीवी टीम ने 17.2 ओवरों में कुल 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। ओपनर केन विलियमसन ने बेहतरीन हाफ सेंचुरी लगाई। उन्होंने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर आउट होने से पहले 7 चौकों व 1 छक्के से सजी 53 रन की पारी खेली। उन्होंने अपने पार्टनर एंटन डेवसिच के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी भी निभाई।

पाकिस्तानी टीम ने धमाकेदार जीत संग किया क्वालिफाई

लाहौर लायंस ने चैम्पियंस लीग ट्वेंटी 20 क्रिकेट के अपने आखिरी क्वालिफायर मुकाबले में सदर्न एक्सप्रेस को 55 रनों से हराया। लाहौर ने पहले में खेलते हुए 164 रन बनाए। जवाब में सदर्न की टीम 109 रन ही बना सकी। सदर्न की टीम टूर्नामेंट के अपने तीनों लीग मैच हार गई। लाहौर की ओर से कप्तान मोहम्मद हफीज ने 67 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। हफीज को मैन ऑफ मैच का पुरस्कार मिला।

इस जीत के बाद लाहौर टीम को मुंबई टीम की पराजय का इंतजार था। रन रेट के मामले में मुंबई टीम पाकिस्तानी टीम से आगे थी।

आगे क्लिक कर पढ़िए, कैसे जीते पाकिस्तान के लाहौर लायंस