शॉट लगाते आदित्य तारे।
रायपुर. मैन ऑफ द मैच उमर अकमल की आतिशी पारी की मदद से पाकिस्तानी टीम लाहौर लायंस ने
चैंपियंस लीग टी-20 के क्वालिफायर मैच में मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने 7/135 रन बनाए। जवाब में लायंस की टीम ने 18.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
अकमल की आतिशी पारी
अकमल ने 18 गेंदों पर अविजित 38 रन बनाए। उन्होंने पारी में चार चौके व दो छक्के जमाए। उनके अलावा अहमद शहजाद ने 34 और नासिर जमशेद ने 26 रन का योगदान दिया। इससे पूर्व टॉस हार पहले खेलते उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही और 23 रन के टीम स्कोर तक तीन विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में विकेटकीपर आदित्य तारे ने सलामी बल्लेबाज माइक हसी (28) के साथ 44 रन जोड़ टीम को संभाला।
मुंबई के लिए तारे रहे बेस्ट स्कोरर
तारे ने टीम के लिए सर्वाधिक 37 रन बनाए। उनके अलावा प्रवीण कुमार (20) व
हरभजन सिंह (18) ही दहाई तक पहुंचने में सफल रहे। लायंस के वहाब रियाज और एजाज चीमा ने दो-दो विकेट लिए, जबिक आसिफ रजा और इमरान अली को एक-एक सफलता मिली।