फाइल फोटो: रत्नाकर मोरे।
मुंबई. स्थानीय ओवल मैदान पर टाटा पावर ट्रांबे के क्रिकेटर रत्नाकर मोरे की हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। 29 वर्षीय मोरे ने टाटा पावर और गवर्नमेंट लॉ कॉलेज के बीच एक इंटर-डिविजन मैच के दौरान सीन में दर्द और बेचैनी की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। यह एक महीने में मैदान पर होने वाली तीसरे क्रिकेटर की मौत है।
पत्नी के थाने में दर्ज हुआ मामला
मेडिकल रिपोर्ट्स में मोरे के तीन ब्लॉकेज की बात सामने आई है। मोरे की पत्नी आजाद पुलिस स्टेशन में कांस्टेबल है, जहां मोरे की मौत का रजिस्ट्रेशन हुआ। आजाद मैदान के एक ऑफिसर ने बताया, 'हमने इस मामले में एक एक्सिडेंटल मौत का केस दर्ज कर लिया है।' मोरे की मौत की खबर आते ही टूर्नामेंट रद्द कर दिया गया।
टूर्नामेंट हुआ रद्द
टाटा पावर द्वारा आयोजित होने वाला दो दशक पुराना यह इंटर-डिविजन टूर्नमेंट मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) द्वारा द्वारा मान्यता प्राप्त है। पिछले महीने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिल ह्यूज की बाउंसर लगने से हुई मौत के दो दिन बाद इसराइल में ऑस्कर नाम के एक अंपायर की मैदान पर गेंद लगने से मौत हो गई थी।
आगे क्लिक कर देखें, रत्नाकर मोरे की चुनिंदा तस्वीरें (फेसबुक अकाउंट से ली गई हैं)