फोटो: नताशा गंभीर की बेटी के साथ साक्षी धोनी।
खेल डेस्क. टीम इंडिया के कप्तान
महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी के चाहने वालों के लिए जल्द अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। नहीं-नहीं, मिसेज धोनी प्रेग्नेंट तो नहीं हैं, लेकिन कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच हुए मैच के दौरान वह काफी देर तक एक बच्चे के साथ खेलती रहीं। यह ठीक वैसे ही था जैसे साक्षी बच्चे खिलाना सीख रहीं हों।
गौतम की बिटिया के साथ रहीं मगन
हैदराबाद में हुए मैच में साक्षी धोनी एकबार फिर अपने निराले अंदाज में दिखीं। वह कोलकाता के कप्तान
गौतम गंभीर की बेटी के साथ पूरे मैच के दौरान बिजी दिखाई दी। धोनी और गंभीर एक-दूसरे के खिलाफ खेल रहे थे। वहीं, साक्षी और नताशा (गौतम गंभीर की पत्नी) ने एक साथ बैठकर मैच का लुत्फ उठाया।
कोलकाता ने मारा मैदान
हाई वोल्टज मैच में कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवर में 157 रन बनाए। जवाब में कोलकाता ने 159 रन बनाकर जीत दर्ज की।
आगे क्लिक कर देखें, साक्षी धोनी व नताशा की तस्वीरें