पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • New Zealand Cricketer Kyle Mills In Bar Altercation

अब कीवी गेंदबाज ने किया बार में झगड़ा!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइस्टचर्च. न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज जेसी राइडर पर बार में हुए जानलेवा हमले के छह हफ्ते बाद एक और कीवी खिलाड़ी ऐसे हादसे का शिकार होते होते बचा है। न्‍यूजीलैंड के गेंदबाज काइल मिल्‍स क्राइस्‍टचर्च के एक बार में हुए झगड़े में फंस गए। हालांकि मिल्‍स ने सफाई दी है कि वो झगड़े में शामिल नहीं थे बल्कि बीच बचाव कर रहे थे।
चश्‍मदीदों के मुताबिक मिल्‍स याल्‍डहर्स्‍ट होटल के बार में अपने दोस्‍तों के साथ शराब पी रहे थे कि गेंदबाज के दो दोस्‍तों ने वहां मौजूद कुछ लोगों से झगड़ा कर लिया। मिल्‍स का कहना है कि उन्‍होंने झगड़ा रुकवाने की कोशिश की। इसी बीच, बाउंसर आ गए और उन्‍हें सुरक्षित होटल से बाहर ले गए।
घटना के वक्‍त बार में मौजूद एक शख्‍स ने अपने मोबाइल फोन से इस झगड़े की तस्‍वीरें ली लेकिन मिल्‍स के एक दोस्‍त ने उस शख्‍स से यह मोबाइल छीन लिया। मिल्‍स के दोस्‍त ने इस शख्‍स को कुछ देर पकड़ कर रखा और उसके मोबाइल से कई तस्‍वीरें डिलीट कर दीं। उसने कहा कि उसे तस्‍वीरें खींचने की कोई जरूरत नहीं है।
न्‍यूजीलैंड क्रिकेट प्‍लेयर्स एसोसिएशन के चीफ एक्‍जीक्‍यूटिव हीथ मिल्‍स ने कीवी गेंदबाज से सफाई मांगी है। गौरतलब है कि हीथ मिल्‍स काइल के बड़े भाई भी हैं।