पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Northern Districts Won Against Lahore Lions Latest News In Hindi

नॉर्दन डिस्ट्रिक्टस ने लायंस को धर दबोचा, फिलन व वाटलिन रहे जीत के हीरो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. कप्तान डेनियल फिलन (53) और बी जे वाटलिन (53) के आतिशी अर्धशतकों के बाद टिम साउदी (22 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी से न्यूजीलैंड की नॉर्दन डिस्ट्रिक्टस ने पाकिस्तान के लाहौर लायंस को चैम्पियंस लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग मुकाबले में 72 रन से करारी शिकस्त दे दी।
98 पर समेटा
नार्दन डिस्ट्रिक्टस ने छह विकेट पर 170 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद लाहौर लायंस को 18 ओवर में मात्र 98 रन पर निपटा दिया। लायंस की टीम अपने पांच विकेट मात्र 19 रन पर गंवाने के बाद मुकाबले में नहीं लौट सकी। कीवी टीम की दो मैचों में यह दूसरी जीत है जबकि लायंस की दो मैचों में पहली हार है।
साउदी को ने झटके तीन विकेट
गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस को हराने वाली लाहौर लायंस का कीवी टीम के खिलाफ प्रदर्शन काफी खराब रहा। उसके चोटी के पांच बल्लेबाज तो मैदान में आए और कुछ गेंद खेलकर पवेलियन लौट गए। साउदी ने अपने पहले स्पैल में तीन विकेट लेकर लायंस के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया।
कुछ एेसे लढ़के बल्लेबाज
साउदी ने नासिर जमशेद (05), कप्तान मोहम्मद हफीज (05) और उमर सिद्दीक (03) को निपटाया, जबकि ट्रेंट बोल्ट ने अहमद शहजाद (2) और विकेटकीपर उमर अकमल (1) के विकेट झटक लिए। पाकिस्तान ने छठे ओवर तक जाते जाते अपने पांच विकेट मात्र 19 रन पर गंवा दिए। आसिफ रजा पांच रन बनाकर स्कॉट स्टाइरिस का शिकार बने, जबकि वहाब रियाज को ईश सोढी ने पगबाधा कर दिया। रियाज दो रन ही बना सके।