कराची. एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप के लिए सिलेक्ट की गई पाकिस्तानी टीम से अहमद शहजाद और फास्ट बॉलर उमर गुल को बाहर कर दिया है। सोहेब मकसूद और मोहम्मद रिजवान को भी 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं दी गई। कौन-कौन से हैं नए चेहरे...
- रूमान रईस और हरफनमौला मोहम्मद नवाज को टीम में शामिल किया है।
- टेस्ट सलामी बल्लेबाज खुर्रम मंजूर को भी पहली बार टी20 टीम में जगह मिली है।
- मुख्य चयनकर्ता हारून रशीद ने एक बयान में कहा कि टीम चुनते समय कप्तान शाहिद आफरीदी की सलाह ली गई।
गुल को बाहर किए जाने पर शोएब अख्तर ने ये कहा
- शोएब अख्तर ने कहा कि वह गुल को बाहर किये जाने से निराश है।
- लेकिन यह सच है कि वह फिटनेस समस्या से जूझ रहा है।
- पाकिस्तान 2007 में पहली बार हुए टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा था।
- दो साल बाद इंग्लैंड में उसने खिताब जीता लेकिन 2014 में बांग्लादेश में हुए टूर्नामेंट में सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच सका।
- पाकिस्तानी टीम: शाहिद आफरीदी (कप्तान), खुर्रम मंजूर, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, उमर अकमल, सरफराज अहमद, बाबर आजम, इफ्तिखार अहमद, इमान वसीम, अनवर अली, मोहम्मद इरफान, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद नवाज, रूमान रईस।