पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Parvez Rasool Controversy Puts Dhoni Sehwag In Line Of Fire

परवेज रसूल के एक कारनामे ने खड़ा कर दिया धोनी जैसे दिग्गजों पर सवाल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल डेस्क. खेल डेस्क. पैसे की माया अच्छे-अच्छों की भटका सकती है। नोटों का हरा रंग सही और गलत का फर्क भुला देता है। कश्मीर के 'क्रांतिकारी' क्रिकेटर परवेज रसूल शराब बेचने वाली कंपनी का लोगो अपनी जर्सी पर लगाने से इंकार कर रहे हैं। उनसे पहले इस बात पर किसी खिलाड़ी ने ऐतराज नहीं जताया था, लेकिन परवेज खेल के लिए अपना धर्म नहीं भूले।
परवेज रसूल ने पुणे वारियर्स की जर्सी पर लगे लिकर ब्रांड के लोगो पर काली पट्टी लगा कर बवाल खड़ा कर दिया है। रसूल का इंकार करना जायज है, लेकिन उनके इस विरोध को विवाद बनाना समझ से परे है।
रसूल के इस कारनामे ने भारतीय क्रिकेट के कुछ दिग्गजों पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है। उनके इस ऐतराज ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से लेकर वीरेंद्र सहवाग जैसे धुरंधरों को सवाल के घेरे में खड़ा कर दिया है।
क्या है यह सवाल और क्यों है रसूल के ऐतराज पर बवाल? आगे क्लिक कर जानिए पूरा विवाद...