फोटो: न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर पीटर इनग्राम।
वेलिंगटन. न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर पीटर इनग्राम अपने खेत पर काम करते हुए ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 36 वर्षीय पूर्व कीवी क्रिकेटर इनग्राम को न्यूजीलैंड की ओर से दो टेस्ट, आठ वनडे और तीन टी-20 मैचों में राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके है। इनग्राम के साथ यह हादसा तब हुआ जब वह अपने खेत पर काम कर रहे थे। उस दौरान एक ट्रैक्टर उनके पैर को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया जिससे उनके घुटने की हड्डी टूट गई।
पूर्व कीवी खिलाड़ी को छह दिन अस्पताल में रहने के बाद छुट्टी दी गई है। हालांकि उनकी स्थिति अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुई है। इनग्राम ने घटना के बारे में कहा, "ट्रैक्टर मेरे ऊपर से गुजर गया जिससे मेरे घुटने में चोट आई है। डाक्टरों ने मुझे आश्वासन दिया है कि मैं पूरी तरह ठीक हो जाउंगा। मैं उम्मीद करता हूं कि भविष्य में मैं फिर से क्रिकेट खेल सकूं।"