टी-20 को बिग हिटिंग गेम क्यों कहा जाता है यह साबित हुआ मुंबई और हैदराबाद के बीच वानखेड़े स्टेडियम में हुए मुकाबले में। एक समय मुंह लटकाए बैठे मुंबई के सपोटर्स यहां हुए धूम-धड़ाके को शायद ही कभी भूल सकेंगे।
हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए मुंबई के दमदार कहे जाने वाले बॉलर्स की कुटाई करते हुए 178 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। जवाबी पारी खेलने उतरी मुंबई एक समय अच्छी स्थिति में थी लेकिन सचिन के रिटायर और कार्तिक के आउट होने से अचानक तस्वीर बदल गई।
हैदराबाद मैच पर शिकंजा कस चुका था और सचिन भी दर्द से कराहते हुए रिटायर हो चुके थे। आखिरी चार ओवर्स में मुंबई को जीत के लिए 62 रनों की जरूरत थी और जिस अंदाज में हैदराबादी बॉलिंग कर रहे थे यह बेहद मुश्किल दिखाई दे रहा था।
तभी केवल सात गेंदों पर नीता के खूंखार शेर कैरन पोलार्ड ने मुंबई की संभावित हार को जीत में बदल दिया।
कैसे हुआ ये कमाल और क्या हुआ उन सात गेंदों पर जानिए आगे की तस्वीरों में...